एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया, बोले- 'पैसे खाए हैं तो...'

Sanjay Singh Arrest News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया. सुबह से ही संजय सिंह के घर पर रेड चल रही थी. इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने बयान दिया है..

Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया. सुबह से ही संजय सिंह के घर पर रेड चल रही थी. इस पर अब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और संजय सिंह चाहे जितना भी शोर मचा लें, पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी.

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि आज संजय सिंह की गिरफ्तारी से साफ हो गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती है. सच्चाई सामने आती है. वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने पहले दिन से कथित शराब घोटाले में पैसे खाए थे. दिनेश अरोड़ा जब सरकारी गवाह बने थे तभी तय हो गया था कि संजय सिंह बचेंगे नहीं. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिनेश अरोड़ा ने अपनी गवाही में पहले दिन कहा था कि जब वे अरविंद केजरीवाल के घर गए थे तो संजय सिंह वहां मौजूद थे, इसलिए तो हम कह रहे हैं कि मिले जो कड़ी-कड़ी एक जंजीर बने. संजय सिंह के बाद अब अरविंद केजरावील देखे कि क्या होता है?

पीएमएलए के तहत हुई संजय सिंह की गिरफ्तार

दूसरी तरफ ईडी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति (अब खत्म) के संबंध में कार्रवाई की गई है. ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि संजय सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी तब हुई है, जब वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को सुबह से नॉर्थ एवेन्यू इलाके में उनके आवास पर तलाशी ली.

मनीष सिसोदिया को मार्च में ईडी ने किया था गिरफ्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने वाले संजय सिंह आप के दूसरे शीर्ष नेता हैं. मनीष सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई और मार्च में ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने मामले में चार आरोप पत्र दायर किए हैं. इसमें संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख किया गया है. ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला पिछले साल अगस्त में उत्पाद शुल्क नीति मामले में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर पर आधारित है. संजय सिंह की गिरफ्तारी आप के लिए बड़ा झटका है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget