एक्सप्लोरर

'भारत की सियासत का सबसे बड़ा...', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह दावा

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि उनको फंसाया जा सके.

Sanjay Singh on Arvind Kejriwal: दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी को चुनाती दी. इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर से बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है.

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को बीजेपी की राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार है.

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ''यह पूरा का पूरा मामला भारत की सियासत का सबसे बड़ा राजनीतिक षडयंत्र है. ये गहरी साजिश के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराना चाहते हैं.''

सीएम केजरीवाल पर बेबुनियाद आरोप- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि उनको फंसाया जा सके. राजनीति षडयंत्र के तहत सीएम केजरीवाल को फंसाया गया है. गवाहों को डरा धमका के उनसे अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ बयान लिए जा रहे हैं. जो बयान मुख्यमंत्री केजरीवाल के पक्ष में थे उनको ED ने कोर्ट के सामने रखने ही नहीं दिया. न्यायिक प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है.''

बीजेपी ने किया शराब घोटाला- संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि असल में शराब घोटाला तो बीजेपी ने किया है. 10 बयानों में से आठ को छुपाया जा रहा है और सिर्फ दो ही बयान बार बार दोहराएं जा रहे हैं. जिस शख्स पर आरोप लगाकर इस घोटाले की जांच शुरू की गई थी वो बीजेपी में है. असल में ये राजनीतिक साजिश है. 60 करोड़ का मनी ट्रेल बीजेपी का मिला है लेकिन ED और CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती? घाटे में चल रही कंपनियां बीजेपी को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिए करोड़ों रुपए के चंदा देती है. इसकी भी जांच होनी चाहिए.

सीएम केजरीवाल जल्द आएंगे जेल से बाहर- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने आगे दावा करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को न्याय मिलेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और निर्दोष साबित होंगे. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं. संजय सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगाताकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. 

ये भी पढ़ें:

'अब तो इस्तीफा...', CM अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से लगा झटका तो बीजेपी ने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget