एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, 'अगर दिल्ली BJP के सात सांसदों में हिम्मत है तो...'

Sanjay Singh On BJP: राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सात सांसद जीते, लेकिन उनमें से कोई भी दिल्ली के लोगों के लिए बोलने को तैयार नहीं है.

Sanjay Singh On Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट को लेकर मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. इस बीच आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और बीजेपी को दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के सातों सांसदों को भी आतिशी के अनशन में शामिल होने की चुनौती दी.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''मैं बीजेपी के सातों सांसदों से कहना चाहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है तो यहां आएं और आतिशी के अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हों. दिल्ली के लिए पानी की लड़ाई लड़ें और हरियाणा सरकार से पानी लाएं. जो लोग केंद्र में मंत्री बन गए, उनकी जुबान नहीं खुल रही है. वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं''.

आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली में सात सांसद जीते, लेकिन उनमें से कोई भी दिल्ली के लोगों के लिए बोलने को तैयार नहीं है. ये अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी है. हमको आपने विधानसभा में वोट दिया. हमारी सरकार बनाई है. हमारा कोई मंत्री और विधायक शांति से नहीं बैठता. हमारा कोई पार्षद और कार्यकर्ता शांति से नहीं बैठता. दिल्ली के लोगों के हक और अधिकार की बात होगी तो सीना तानकर हम आपकी लड़ाई लड़ने का काम करते हैं, जब तक आपको अधिकार न मिल जाए''.  

जंगपुरा के भोगल में आतिशी का अनशन

बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार (21 जून) दोपहर से जंगपुरा के भोगल इलाके में शुरू हुआ. अनशन पर बैठने से पहले वह मुख्यमंत्री आवास पहुंची और सुनीता केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह के साथ राजघाट भी पहुंचीं. उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और फिर भोगल में अनशन पर बैठ गईं.

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों ही दिल्ली के लोगों को पानी के लिए तरसा रही है. जनता त्राहिमाम कर रही है और हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है. इसलिए अब अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की जा रही है. आतिशी ने बताया कि दिल्ली वालों को उनके हक का पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया. फिर भी हरियाणा ने पानी नहीं दिया, इसलिए अब मजबूरी में 'पानी सत्याग्रह' करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: 'तो जज को बदलवा दिया गया था...', CM केजरीवाल की रिहाई पर रोक के बीच AAP का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget