एक्सप्लोरर

Delhi: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP पर हमलावर कांग्रेस, पूछा- 'विधायकों से पूछो, कहां पढ़ते हैं उनके बच्चे?'

Delhi : कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि आप के विधायकों से पूछो कि उनके बच्चे, पोते-पोती सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं या प्राइवेट में?

Manish Sisodia Custody: कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दिल्ली की जनता से गुजारिश करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों से पूछो उनके बच्चे, पोते-पोती, नाती-नातिन सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या निजी में? आपको जवाब मिल जाएगा. आप के विधायक कौन से स्कूलों को अच्छा समझते हैं, जवाब मिले तो मुझे भी बताना.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप पर हमलावर विपक्ष

गौरतलब है कि कुछ समय से आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के चलते जब से सीबीआई कस्टडी में गए हैं, तब से कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी पर और हमलावर हो गई है.

इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के स्कूल मॉडल पर तंज कसते हुए ट्विटर के माध्यम से कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों से पूछो उनके बच्चे, पोते, पोती, नाती, नातिन कौन से स्कूलों में पढ़ते हैं ? सरकारी या निजी ?

शुक्रवार को की थी उपराज्यपाल से मुलाकात 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित ने कल दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की थी. उन्होंने मांग की थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराई जाए. इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल को तीन पन्ने का पत्र भी सौंपा.

संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार उनकी संपत्ति को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाते रही है. उपराज्यपाल जांच करा लें और यदि वे गलत हों तो उनपर मुकदमा चलाया जाए या फिर आरोप लगाने वालों को गलत ठहराया जाए.

ये भी पढ़ें :-Manish Sisodia Hearing: मनीष सिसोदिया की हिरासत या रिमांड को लेकर आर्डर रिज़र्व, 10 मार्च को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget