एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को घेरा, कहा- 'दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद...'

Delhi Politics: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने माना कि जिस आदमी को इन्होंने कठपुतली बनाकर राजनीति की. आज वो उसका चरित्र और चेहरा जान गई.

Delhi News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब की राजनीति में जाने की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंच गए हैं. 

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ''आम आदमी पार्टी के ढोंग को लेकर हमने तो बहुत पहले से कहा था. जब भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के लिए बिल्कुल सगी बनती थी. हम इनके नेताओं को बताते रहते थे कि इतनी गलबहियां क्यों कर रहे हो, पता भी है कि वो किस तरह का आदमी है.'' 

AAP का चेहरा और चरित्र बीजेपी जान गई- संदीप दीक्षित

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे ने आगे कहा, ''आज बीजेपी ने माना कि जिस आदमी को इन्होंने कठपुतली बनाकर देश की राजनीति में लाया. आज वो उसके खिलाफ है और उसका चरित्र-चेहरा जान गई. बाकी कौन पंजाब में जाता है या नहीं जाता है, ये देखेंगे.'' 

पंजाब में केजरीवाल क्या करेंगे ये समय बताएगा- संदीप दीक्षित

उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन इतना जरूर है कि दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद चाहे मनीष सिसोदिया हों या चाहे अरविंद केजरीवाल जी हों, ये अब पंजाब पहुंच गए हैं. ये वहां क्या करेंगे, मैं इसके बारे में नहीं जानता हूं. उनके पास अभी कोई आधिकारिक काम तो है नहीं, ऐसे में वहां डील करेंगे, कॉन्टेस्ट करेंगे. वहां क्या करेंगे, ये तो समय बताएगा.'' 

AAP भी किसान विरोधी पार्टी- संदीप दीक्षित

इससे पहले 5 मार्च को एमएसपी को लेकर पंजाब में किसानों के विरोध पर संदीप दीक्षित ने कहा था कि वहां तो आम आदमी पार्टी की सरकार है. 'आप' तो यह दावा करती है कि वो किसानों के हित के बारे में सोचती है लेकिन, जिस तरह से मौजूदा समय में किसानों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, उससे यह साफ जाहिर हो चुका है कि AAP भी किसान विरोधी पार्टी है.

ये भी पढ़ें: लुधियाना में किसान नेताओं ने CM भगवंत मान को दी खुली चुनौती, 10 मार्च के लिए किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget