एक्सप्लोरर

Sammed Shikhar: सम्मेद शिखर मामले पर जैन समाज को मिला असदुद्दीन ओवैसी का साथ, कहा- फैसले को रद्द करे सरकार

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुजरात के पालीताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Asaduddin Owaisi on Sammed Shikhar: झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह (Giridih) जिले में जैन समाज (Jain Community) के तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली (Delhi) के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में रविवार को सकल जैन समाज से जुड़े लोगों ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध किया. इस फैसले का जैन समाज देश भर में विरोध कर रहा है. इस मामले पर एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने ट्वीट किया, "हम इस जैन समुदाय के विरोध का समर्थन करते हैं और झारखंड सरकार को इस फैसले को रद्द करना चाहिए." इसके साथ ही एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के पालीताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

जैन समाज के लोग बोले- हम आंदोलन जारी रखेंगे
वहीं दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया, "सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र है. सरकार का नोटिफिकेशन आया है, जिसमें इसको पर्यटन स्थल घोषित कर दिया गया है. हम सरकार को कहना चाहते हैं कि यह एक अहिंसक धर्म है, अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो हम आंदोलन जारी रखेंगे और सरकार से मांग करते हैं कि पर्यटन स्थल वापस लिया जाए.

मुंबई में भी जैन समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
लोगों ने कहा कि पर्यटन स्थल हो जान के बाद वहां हर तरह के लोग जाएंगे और हमारे पवित्र स्थल की पवित्रता भी खत्म हो जाएगी. इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई में भी जैन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया है. लोगों का कहना है कि गुजरात में स्थित मंदिर पालीताना और गिरनार पर कथित तौर से अतिक्रमण हो रहा है, जिससे उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है. इसके अलावा झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर को सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित किया है, जिससे उन्हें डर है कि यहां लोग आकर ऐसी हरकतें कर सकते हैं, जिसकी वजह से उनकी आस्था को ठेस पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल विपश्यना साधना से बाहर निकले, PM मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा
दिल्ली के बाजारों में मंदी के लिए BJP जिम्मेदार, कांग्रेस ने लगाया आरोप
दिल्ली के बाजारों में मंदी के लिए BJP जिम्मेदार, कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget