एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में व्यापारियों ने MCD के खिलाफ सीलिंग को लेकर फिर बोला हल्ला, ठेले पर किया प्रदर्शन

Traders Protest In Sadar Bazar: दिल्ली में फेडरेशन और सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने मिठाई पुल पर जमा होकर एमसीडी और सीलिंग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Delhi Sadar Bazar Traders Protest: दिल्ली के सदर बाजार के व्यापारी पिछले दो महीनों से भी ज्यादा समय से एमसीडी (MCD) की ओर से की गई सीलिंग के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. कभी मार्च निकाल कर, कभी बाइक रैली और कभी रेहड़ी पर सब्जियां बेच कर, लेकिन हर बार इनकी प्रदर्शन का उद्देश्य और मांग एक ही होता है कि सील की गई दुकानों को डीसील किया जाए. अब तक उनकी इस मांग पर न तो एमसीडी अधिकारियों पर असर पड़ा है और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने ही इनकी सुध ली है.

इसी कड़ी में सदर बाजार के व्यापारियों ने फिर से एमसीडी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए ठेले पर चढ़कर प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिससे उनकी आवाज उन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सकें, जिनके कानों पर अब तक जूं नहीं रेंगी है. सीलिंग के विरोध में हर दिन व्यापारियों में रोष की भावना बढ़ती जा रही है.

व्यापारियों ने जमकर की नारेबाजी

फेडरेशन और सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने मिठाई पुल पर जमा होकर एमसीडी और सीलिंग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, महासचिव कमल कुमार सहित मौजूद सैकड़ों व्यापारी, जोर-जोर से एमसीडी हाय हाय, व्यापारियों को तंग करना बंद करो, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी सीलिंग की कार्रवाई नहीं चलेगी, जैसी नारेबाजी भी करते नजर आए.

12 जनवरी को हुई थी सीलिंग की कार्रवाई

परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा कि 12 जनवरी को सदर बाजार में सीलिंग की कार्रवाई की गई थी. उसके बाद से ही व्यापारी अपने दस्तावेज लेकर दर-दर भटक रहे हैं और यहां तक कि एमसीडी कार्यालय में अपने 2006 से पहले के दस्तावेज जमा भी करा दिए हैं. मगर अभी तक उनकी डीसीलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिसको लेकर व्यापारियों में काफी निराशा है.

व्यापारी नेता ने सीलिंग को बताया गलत

वहीं इस दौरान व्यापारी नेता बीएल अग्रवाल, उमाशंकर, वरिंदर कुमार, मानिक शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, विजेंद गुप्ता,  अवधेश कुमार पीड़ित व्यापारियों  एमसीडी और सीलिंग को गलत बताते हुए, जल्द से जल्द सील की गई दुकानों को खोलने की मांग की है. गौरतलब है कि 12 जनवरी को सदर बाजार के 20 दुकानों को एमसीडी अधिकारियों ने ये कह कर सील कर दिया था कि उनकी दुकानें रेशिडेंसियल एरिया में पड़ती हैं. इस दौरान व्यापारियों को उनके दस्तावेज तक दिखाने का समय नहीं दिया गया था. तब से लेकर अब तक लगातार सदर बाजार के व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इनकी सुनवाई नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Water Supply: क्या गर्मी के मौसम में राजधानी दिल्ली में आ सकता है जल संकट? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget