एक्सप्लोरर

Delhi: तलाक के मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मांग सकेगी सिर्फ मुआवजा

Delhi News: घरेलू हिंसा कानून को लेकर कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद पत्नी घरेलू हिंसा केस में केवल मुआवजे की मांग काे ही वैध माना जाए.

Delhi Latest News: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने एक ऐसा महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो पारिवारिक विवादों और घरेलू हिंसा कानून के दायरे को लेकर एक अहम नजीर बन सकता है. अदालत ने कहा कि यदि पति-पत्नी के बीच तलाक हो चुका है, तो घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिला केवल मुआवजे की मांग कर सकती है. ऐसे में किसी भी अन्य प्रकार की राहत या शर्तें, कानूनी रूप से उचित नहीं मानी जा सकती. यह फैसला उस मामले में आया, जहां एक महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत करते हुए अपने पूर्व पति और उनके माता-पिता के खिलाफ याचिका दायर की थी.

इस आदेश के खिलाफ पति के माता-पिता ने सेशन कोर्ट में अपील की. उनके वकील प्रशांत दीवान ने दलील दी कि महिला ने पहले ही एकतरफा तलाक हासिल कर लिया है और यह तलाक 3 मई से प्रभावी हो चुका है. ऐसे में अब घरेलू हिंसा याचिका में कोई अन्य राहत, जैसे कि यात्रा पर रोक, वैध नहीं.

सुनवाई के दौरान क्या हुआ ?

एडिशनल सेशन जज विक्रम ने मामले की गहराई से जांच की और पाया कि महिला के वकील ने भी तलाक की डिग्री को चुनौती नहीं दी है और तलाक की प्रति रिकॉर्ड में दर्ज है. जब पति-पत्नी के बीच तलाक की डिग्री प्रभावी हो चुकी है, तो घरेलू हिंसा कानून के तहत मांगी गई राहतों में से केवल मुआवजे की मांग ही वैध मानी जा सकती है.

अन्य सभी राहतें, जैसे कि निवास, सुरक्षा, या विदेश यात्रा पर प्रतिबंध, अब लागू नहीं की जा सकतीं. यदि पत्नी को मुआवजा चाहिए, तो वह इसे संपत्ति की कुर्की के जरिए सुरक्षित कर सकती है. लेकिन, यात्रा पर रोक जैसे कदम अकारण और अतिरेक हैं. रोहिणी कोर्ट की सेशन कोर्ट ने महिला अदालत का आदेश रद्द किया.

वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत दीवान ने ABP न्यूज़ से कहा यह फैसला कानून की भावना के अनुरूप है. घरेलू हिंसा कानून महिलाओं को सुरक्षा देता है, लेकिन उसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए. तलाक के बाद कानून का दायरा सीमित हो जाता है और अदालत ने इसी संतुलन को बरकरार रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget