एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम योगी को लिखा पत्र, यमुना में अवैध खनन पर क्या कहना चाहती हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यमुना में अवैध रेत खनन पर चिंता जताई है.

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर यमुना नदी में हो रहे अवैध रेत खनन पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने मांग की है कि दिल्ली और यूपी की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में इस खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए.

मुख्यमंत्री का कहना है कि अवैध खनन के कारण यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. साथ ही यह पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जो भविष्य में नदी और आसपास के इलाकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

रेखा गुप्ता ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि यह समस्या अंतरराज्यीय स्तर की है, इसलिए इसके समाधान के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों के बीच मिलकर काम करना जरूरी है.

उन्होंने एक संयुक्त प्रवर्तन तंत्र (Joint Enforcement Mechanism) और सीमांकन प्रक्रिया (Inter-State Demarcation) की मांग की है, ताकि दोनों राज्यों के प्रशासन आपसी तालमेल से अवैध गतिविधियों पर रोक लगा सकें. मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) भी यमुना में हो रहे अवैध खनन पर लगातार चिंता जता चुका है.

NGT का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नदी की पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि स्थानीय आबादी को भी खतरे में डाल रही हैं. दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने उत्तर प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को यमुना किनारे खनन से जुड़े खतरों के बारे में कई बार पत्र भेजे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि यह खनन न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि इसमें नदी के प्राकृतिक प्रवाह और नदी तल में छेड़छाड़ भी शामिल है, जिससे गंभीर पारिस्थितिक असंतुलन पैदा हो रहा है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया है कि यूपी सरकार इस विषय को गंभीरता से लेगी और दोनों राज्यों के समन्वित प्रयास से यमुना को बचाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget