एक्सप्लोरर

Ram Navami Procession: जहांगीरपुरी में तनाव, बिना इजाजत रामनवमी पर निकाला जुलूस, पैरामिलिट्री समेत भारी सुरक्षाबल तैनात

Ram Navami 2023: दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना हिंदू संगठनों के लोग शोभा यात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे और हर साल की तरह इस बार भी वो शोभा यात्रा लेकर सड़कों पर निकल आए. इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.

Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव का माहौल है. खास बात यह है कि आज रामनवमी है और आज के ही दिन यह स्थिति उत्पन्न हुई है. यह स्थिति दिल्ली पुलिस द्वारा हर साल की तरह इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकालने देने की वजह से उठ खड़ी हुई है. पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकलाने पर अड़ गए हैं. 

दरअसल, हर साल रामनवमी के अवसर पर देश के अन्य हिस्सों की तरह दिल्ली में भी हिंदू संगठनों के लोग जुलूस और शोभा यात्रा निकालते हैं. इस बार भी रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालने के लिए हिंदू संगठनों ने दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी, लेकिन एक साल पहले हनुमान जयंती पर सांप्रदायिक दंगा होने की वजह से पुलिस ने शोभा यात्रा निकालने की अनुमति देने से धार्मिक संगठनों को मना कर दिया था. 

भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात

दिल्ली पुलिस के इस रुख से हिंदू संगठनों के लोग नाराज हो गए. उन्होंने पुलिस को संकेत दिया था कि गुरुवार के दिन शांतिपूर्ण तरीके से शोभा निकालेंगे. हिंदू संगठनों के मूड को भांपते हुए और एक साल पहले की घटना से सबक लेते हुए गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में भारी संख्या में सुरक्ष बल के जवानों को तैनात कर दिया. ताकि इस बार रामनवमी के अवसर पर कोई अनहोनी न हो.

शोभा यात्रा में उमड़ा विशाल जनसमूह

दूसरी तरफ हिंदू संगठनों के लोग शोभा यात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे और हर साल की तरह इस बार भी वो शोभा यात्रा लेकर सड़कों पर निकल आए हैं. इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हैं. शोभा यात्रा में शामिल लोग अपने-अपने संगठनों के बैनर और झंडे लि हुए हैं. लोग जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की है, पर लोग पुलिस की मर्जी के बगैर जुलूस निकाल रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारी और जवान शांति बनाए रखने की कोशिश में जुटे हैं. साथ ही लोगों से शोभा यात्रा रोक देने की अपील भी कर रहे हैं. फिलहाल, भारी सुरक्षा के बीच शोभा यात्रा जहांगीरपुरी में जारी है. 

बता दें कि करीब एक साल पहले यानी 16 अप्रैल 2022 को देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी. दो समूहों के झड़पों में 8 पुलिसकर्मियों और एक निर्दोष नागरिक को चोटें आई थीं. एक साल पहले की हुई हिंसक घटनाएं देश और दुनिया में सुर्खियों में भी रही. इस घटना ने इतना तूल पकड़ा था कि अदालती हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ. यही वजह है कि इस बार दिल्ली पुलिस ने जुलून निकालने की ही किसी को इजाजत नहीं दी है. 

यह भी पढ़ेंः Delhi Politics: बीजेपी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, प्रधानमंत्री की शिक्षा को लेकर दिल्ली में जगह-जगह लगाए पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget