एक्सप्लोरर

दिल्ली दुकान अग्निकांड में 4 लोगों की मौत, जिंदा बचे कर्मचारी ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती

Delhi Shop Fire: पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई. बचे कर्मचारी ने धुएं और अफरा-तफरी की आपबीती सुनाई.

पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार (18 अगस्त) की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान में अचानक आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

लंच टाइम में हुआ हादसा

दुकान के एक कर्मचारी सुमित ने बताया कि जब हादसा हुआ तो दोपहर का भोजन करने का समय था. सब लोग हंस-बोल रहे थे कि तभी अचानक चटकने की आवाज आई और बिजली चली गई. थोड़ी ही देर में धुआं भरने लगा. दरअसल, यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी.

सुमित ने कंपकपाती आवाज में कहा, "बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था. धुआं इतना घना था कि कुछ भी दिख नहीं रहा था. हमने पूरी ताकत लगाई और शुक्र है कि हम किसी तरह बाहर निकल पाए."

ऊपर की मंजिल पर फंसे कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी. भूतल और पहली मंजिल पर मौजूद कर्मचारी किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन दूसरी मंजिल पर चार कर्मचारी उस वक्त खाना खा रहे थे. घना धुआं फैल जाने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई.

दमकल विभाग की कार्रवाई

अग्निशमन अधिकारियों को आग की जानकारी दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर मिली. मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी. एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इलाके में दहशत, जांच शुरू

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग दुकान के बाहर जमा हो गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस और फायर विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं कि आग किस वजह से फैली और सुरक्षा इंतजाम क्यों नाकाम रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget