एक्सप्लोरर

हिमाचल, गुजरात, उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी, दिल्ली को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. गुजरात में मछुआरों को पांच दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

Delhi Weather News: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं छत्तीसगढ़ पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

वहीं गुजरात मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य में अगले सात दिनों तक बारिश का जोर रहेगा. आज सूरत नवसारी वलसाड दमन और राजकोट जामनगर पोरबंदर भावनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. इसके अलावा बड़ोदरा छोटा उदयपुर नर्मदा तापी अमरेली बोता दीप में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, मोरबी और कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा 23 जुलाई को गुजरात के नवसारी, वलसाड, दादर नगर हवेली, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारिका, सोमनाथ में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 30 जुलाई को अहमदाबाद, आनंद, पंचमहाल, दाहोद, बड़ोदरा और छोटा उदयपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मछुआरों को पांच दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है. वहीं राज्य में सीजन की अब तक सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान है.

उधर, उत्तराखंड में 22 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में देर रात से कई स्थानों पर जमकर बारिश हो रही है. जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जिला अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से हालातों का जायजा लिया.

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई स्थानों पर हो रही बारिश औसतन 35 प्रतिशत अधिक है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है. नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है लेकिन अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

वहीं उन्होंने चार धाम मार्गों को लेकर कहा है कि जो सड़के बंद हो रही हैं उनको एक से दो घंटे के भीतर खोलकर सुचारू किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े. इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. हिमाचल प्रदेश में 22-23 जुलाई को भारी वर्षा होने की उम्मीद है. 

इसके अलावा मौसम विभाग ने 22-23 जुलाई को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, अगले तीन दिनों में गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि कोंकण सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश होगी.

ये भी पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली में कब बदलेगा मौसम और उमस से मिलेगी राहत? क्या है IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget