एक्सप्लोरर

Apple iPhone Alert: एपल अलर्ट को Raghav Chadha ने बताया देश पर हमला, कहा- 'हर भारतीय को चिंतित होने की जरूरत '

Pegasus Spyware Scam: एपल की ओर अलर्ट मिलने के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने दावा किया कि यह पेगासस स्पाइवेयर हमले जैसा मामला है, जिसने बीजेपी के खिलाफ उठने वाले आवाज को दबा दिया.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने मंगलवार को अपने एक पोस्ट एक्स में लिखा है कि आज सुबह मुझे एपल आई फोन (Apple iPhone Alert) से एक सूचना मिली. सूचना के मुताबिक कुछ फोन पर स्टेट आर्गेनाइज्ड स्पाइवेयर का हमला हुआ है. यदि आपके डिवाइस के साथ भी ऐसा हमला हुआ है तो यह आपके संवेदनशील डेटा, संचार या यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक पहुंच सकता है. 
 
आप सांसद राघव चड्ढा ने पोस्ट में आगे कहा कि मैं, अपने संसदीय कर्तव्यों को निभाने के लिए अपने स्मार्टफोन का उपयोग करता हूं. अपने निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के साथ जुड़ता हूं, अनुरोधों का समाधान करता हूं और सहायता प्रदान करता हूं. मैं, इसका उपयोग केंद्र सरकार की तानाशाही प्रथाओं पर सवाल उठाने के लिए भी करता हूं. यह चुनाव के लिए अपने पार्टी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ संवाद करने के लिए मेरे द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक उपकरण भी है. 

कहीं पेगासस स्पाइवेयर हमले का खतरा तो नहीं!

इसका उपयोग मीडियाकर्मियों से तालमेल बनाने के लिए भी करता हूं. इसका इस्तेमाल अपने कई चल रहे मुकदमों में वकीलों के साथ कानूनी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए भी करता हूं. इसलिए, न केवल मेरा स्मार्टफोन बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक हितों पर हमला हुआ है. यह अधिसूचना पेगासस स्पाइवेयर घोटाले की याद दिलाती है, जिसने बीजेपी के खिलाफ उठने वाले आवाज का दबा दिया था. हालांकि, इस मामले में मैं अकेला विपक्षी नेता नहीं हूं, जिस पर यह हमला हुआ है. कई और नेताओं को भी एपल ने ये सूचना दी है.  

हमारी जासूसी तब हो रही है जब हम आम चुनाव से कुछ ही महीने दूर हैं. इसे विपक्ष पर सियासी हमलों के अंतर्गत भी रखा जाना चाहिए, जो जांच एजेंसियों द्वारा लगातार दमन, राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामलों और कारावास का सामना कर रहे हैं. ये हमले मुझ पर एक व्यक्ति या एक विपक्षी दल के रूप में नहीं बल्कि भारत के आम लोगों पर है. इसलिए, मसले पर हर भारतीय को चिंतित होने की जरूरत है. आज यह मैं हूं, कल यह आप हो सकते हैं.

Delhi Excise Policy: ED का समन जारी होने के बाद अहम सवाल- अरविंद केजरीवाल से पूछताछ क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget