एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy:  ED का समन जारी होने के बाद अहम सवाल- अरविंद केजरीवाल से पूछताछ क्यों? 

ED Summons: ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि दिल्ली के सीएम ने लिकर ट्रेडर और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से फेसटाइम पर बात की थी. उन्होंने विजय नायर पर भरोसा करने को कहा था.

Delhi News: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर नये सिरे से दिल्ली की राजनीति में बवाल जारी है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी जंग चरम पर है. वहीं मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर दो नवंबर 2023 को पूछताछ के लिए कॉल किया. इस बीच अहम सवाल यह है कि आखिर दिल्ली के सीएम से पूछताछ क्यों, जब सीएम अरविंद केजरीवाल की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती.

मुख्यमंत्री के खिलाफ समन क्यों?

दरअसल, अप्रैल 2023 में CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ सबूत होने का दावा किया था. उस समय केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा था कि सबूत के आधार पर ही उन्हें समन जारी किया गया है. सीबीआई ने दावा किया था कि दो प्रमुख गवाहों ने सीबीआई को जानकारी दी थी कि अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आबकारी नीति की ड्राफ्ट कॉपी आबकारी अधिकारी को दी गई, जिसे बाद में लागू की गई.

अरविंद केजरीवाल पर हैं ये आरोप

दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अदालत में दायर चार्जशीट के मुताबिक दिल्ली के सीएम ने लिकर ट्रेडर आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से फेसटाइम पर बात की थी. उन्होंने आप के संचार प्रभारी विजय नायर पर भरोसा करने को कहा. ईडी ने कहा कि 12 नवंबर और 15 नवंबर 2022 को पूछताछ के दौरान समीर महेंद्रू ने अधिकारियों को बताया था कि विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मुलाकात तय की थी, लेकिन बात नहीं बनी. इस मामले में ED ने यह भी बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने शराब के कारोबार के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के एक सांसद मगुनता श्रीनिवासलु रेड्डी से मुलाकात की थी. 

शराब घोटाले को बताया था फर्जी

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने CBI से पूछताछ के बाद अप्रैल 2023 में कहा था कि शराब घोटाला फर्जी है. CBI ने जितने सवाल पूछे, मैंने सभी के जवाब दिए. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. सीएम ने कहा था कि शराब घोटाला झूठ है.  फर्जी और गंदी राजनीति से प्रेरित है. AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है. हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे. विरोधी लोग AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है. 

Sardar Vallabhbhai Patel: आतिशी ने बीजेपी पर कसा तंज, पटेल जयंती पर बोलीं- 'तानाशाही के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget