एक्सप्लोरर

इस्तीफा देते ही राज कुमार आनंद ने बदला X प्रोफाइल, CM की तस्वीर हटाई

Raaj Kumar Anand Resigns: आप सरकार में मंत्री रहे राज कुमार आनंद ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा देने के बाद अब अपने एक्स अकाउंट पर फोटो और प्रोफाइल दोनों बदल लिए हैं.

Raaj Kumar Anand Resignation: दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राज कुमार आनंद ने बुधवर 10 अप्रैल को पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ ही समय में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स का प्रोफाइल भी बदल लिया है. पहले जहां राज कुमार आनंद ने सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाकर लिखा था, 'मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल'. अब वहीं, उन्होंने अपनी तस्वीर लगाकर प्रोफाइल में 'पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर' लिख लिया है.

जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और खुद को इन सबसे दूर बता कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, हाल ही में उनके घर पर ईडी का छापा पड़ने की खबर आई थी. वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह दावा भी किया है कि राज कुमार आनंद को ईडी की ओर से 12 अप्रैल को पेश होने का नोटिस मिला था. इससे पहले ही उन्होंने आप से  इस्तीफा दे दिया

इस्तीफे से पहले राज कुमार आनंद का एक्स बायो-
इस्तीफा देते ही राज कुमार आनंद ने बदला X प्रोफाइल, CM की तस्वीर हटाई

इस्तीफे के बाद राज कुमार आनंद का एक्स प्रोफाइल-


इस्तीफा देते ही राज कुमार आनंद ने बदला X प्रोफाइल, CM की तस्वीर हटाई

राज कुमार आनंद का दावा, किसी और पार्टी में नहीं होंगे शामिल
पार्टी से इस्तीफा देने के बाद एक ओर राज कुमार आनंद यह दावा कर रहे हैं कि वह किसी और पार्टी में शामिल होने नहीं वाले. वहीं, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह का दावा है कि आनंद जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वह ईडी की रेड से डर गए हैं और अब आप पर बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं.

इस्तीफे के समय पर क्या बोले राज कुमार आनंद?
दरअसल, राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा उस समय दिया जब कुछ समय पहले ही उनके घर पर ईडी की रेड पड़ी थी. वहीं, इस्तीफे से एक घंटे पहले तक वह सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन और मोदी सरकार का विरोध कर रहे थे. ऐसे समय में इस्तीफा देने की टाइमिंग पर राज कुमार आनंद ने कहा कि कल तक उनको ऐसा लग रहा था कि उनकी पार्टी (आप) और नेताओं को फंसाया जा रहा है, लेकिन हाई कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें लगने लगा है कि पार्टी की ही तरफ से कुछ गलत हो रहा है. 

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते मंगलवार (9 अप्रैल) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था. अब हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सीएम केजरीवाल की ओर से वकील सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राज कुमार आनंद AAP छोड़ने के बाद किस पार्टी में होंगे शामिल? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget