एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal In Jail: तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए भगवंत मान, कहा- 'आतंकवादियों की तरह...'

Arvind Kejriwal In Jail: अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया था. उसके बाद भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की पहली मुलाकात है.

Bhagwant Mann Meets Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (15 अप्रैल) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की. इसके बाद मान भावुक नजर आए. भगवंत मान ने कहा कि दो मुख्यमंत्री को आतंकवादी की तरह मिलवाया. ये तानाशाही की हद है.

भगवंत मान ने कहा, ''आधे घंटे तक मुलाकात थी, जैसे ही बैठा दिल को काफी दुख हुआ. जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं, उन जैसी सुविधा भी केजरीवाल को नहीं मिल रहा है. शीशे के पार फोन पर बात करवाई, शीशा भी गंदा था, शक्ल भी नजर नहीं आ रहा था. केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और उनसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा है.''

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा?

भगवंत मान ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बनवा दिया इसी वजह से परेशान किया जा रहा है. केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन सोच को गिरफ्तार कैसे करोगे.

पंजाब के सीएम ने कहा, ''उन्होंने (केजरीवाल) कहा कि मेरी चिंता मत करो, बताओ पंजाब की स्थिति कैसी है. वहां सुविधाएं मिल रही है कि नहीं. मैंने उन्हें बताया कि सब ठीक चल रहा है. विधायकों के लिए कहा है कि मेरी चिंता मत करो लोगों की करो.''

वहीं तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगले हफ्ते से अरविंद केजरीवाल दो मंत्रियों को बैठक के लिए बुलाएंगे और मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

जेल अधिकारी ने क्या कहा?

अधिकारी ने बताया कि जेल नियमों के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से एक आम मुलाकाती के तौर पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ‘मुलाकात जंगले’ में हुई, जो कांच की दीवार से विभाजित एक कमरा है.

शनिवार को आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ प्रशासन केजरीवाल को उनके परिवार और मान से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है.

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं.

कांग्रेस नेता कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस की टीम, करेगी पूछताछ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: तरुण हत्याकांड में नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
तरुण हत्याकांड: नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget