एक्सप्लोरर

कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के फाड़े पोस्टर

Delhi Protests: यूनाईटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना ने कनाडा में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने जमकर नारेबाजी की.

Delhi News: यूनाईटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना नाम के संगठन ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा में हो रहे हिंदुओं पर हमले के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्ती और ट्रूडो की तस्वीर लिये ये लोग नारेबाज़ी करते दिखे. इस दौरान खालिस्तान के झंडों वाली तस्वीर और जस्टिन ट्रूडो और पन्नू की तस्वीर भी फाड़ी गयी.

इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने किया. इस दौरान जय भगवान गोयल ने कहा कि ट्रूडो के ख़िलाफ़ विरोध करने का कारण ट्रूडो में 'मानवता का मर' जाना है. गोयल ने कहा कि भारत के घोषित भगोड़े और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा सरकार ने गोद में बिठा रखा है.

इसके विपरीत भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर झूठे मनगढ़ंत आरोप प्रधानमंत्री जस्टिन टुडो अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगा रहे हैं. हिन्दू मंदिरों पर हमला करने और वहां उपस्थित हिन्दुओं पर लाठी-डंडों से खुलेआम हमला करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. इसलिये इनका विरोध कर रहे हैं.

जय भगवान  गोयल ने कहा कि 'खालिस्तान' का कोई अस्तित्व नहीं, किसी देश ने मान्यता नहीं दी, ऐसे अस्तित्वहीन देश के झंडे के लिए हिन्दू युवकों की बुरी तरह पिटाई और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के झंडे के प्रति लोगों द्वारा निरादर करने वालों को खुली छूट देना ट्रूडो का मानसिक संतुलन बिगड़ जाना दर्शाता है. पहले ये विरोध प्रदर्शन दिल्ली में कनाडा दूतावास के बाहर किया जाना था. लेकिन पुलिस से परमिशन नहीं मिलने के बाद ये प्रदर्शन जंतर-मंतर पर किया गया.

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja: दिल्ली में छठ घाट पर डीजे बजाने पर विवाद, AAP ने BJP पर लगाया आरोप, पुलिस से नोकझोंक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget