एक्सप्लोरर

क्या 2025 में भी कांग्रेस के लिए दिल्ली की राह मुश्किल? AAP के तेवर ने बढ़ाई टेंशन

Delhi Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा सुर्खियों में है. सवाल है कि क्या कांग्रेस दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी?

Delhi Election News Today: ​हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली चुनावी शिकस्त का असर अब दिल्ली में दिखाई देने लगी है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की रणनीति पर अमल करते हुए दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, तो प्रदेश कांग्रेस ने भी इसका जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में कांग्रेस की राह मुश्किल हो सकती है. ऐसा इसलिए कि दिल्ली में कांग्रेस के हालात हरियाणा से भी बुरे हैं. 

फिर, हरियाणा में जिस तरह से कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं किया, उसी तर्ज पर अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने गठबंधन न करने के संकेत दिए हैं. आप सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ इसको लेकर बयान दे चुकी हैं.

आप सांसद राघव चड्ढा का तर्क है कि देश में दो कैटेगरी के चुनाव होते हैं. पहली कैटेगरीमें रीजनल पार्टियां हैं, वो बीजेपी को हराने में सक्षम हैं और हराती भी आई हैं. जैसे तमिलनाडु में डीएमके, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस या दिल्ली में आप. इस कैटेगरी के चुनावों में कांग्रेस या अन्य दलों की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती है. 

दूसरी कैटेगरी उन राज्यों की है, जहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी फाइट होती है और कांग्रेस कहीं ना कहीं बीजेपी को हराने में सक्षम नहीं हो पाती है. वहां पर गठबंधन बनाने की जरूरत है. 

ऐसे में क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी? अगर ​दिल्ली में संपन्न विगत तीन विधानसभा चुनाव और तीन लोकसभा चुनाव की बात करें तो यही कहा जा सकता है कि कांग्रेस नेताओं के दावों के बावजूद वैसा हो पाना मुश्किल है. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

  • दरअसल, पिछले 11 साल में तीन बार दिल्ली में विधानसभा हुए. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में आप के खाते में 28, बीजेपी के खाते में 32, एक-एक सीटों पर जेडीयू और अकाली दल तो एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी.
  • साल 2015 में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 में से एक भी एक भी विधानसभा सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई थी. आम आदमी पार्टी के खाते में 67 सीटें तो बीजेपी के तीन प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे.
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी पार्टी ने 62 पर तो बीजेपी के प्रत्याशी आठ सीटों पर चुनाव जीते थे. इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी खाता तक नहीं खोल पाए.
  • साल 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई. आप और कांग्रेस के एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज कराने में लगातार तीन बार असफल रहे.
  • एमसीडी चुनाव में 2022 में 250 वार्ड के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सिर्फ नौ वार्डों में जीत दर्ज कराने में कामयाब हुए. 134 पर आप तो 104 पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दज की थी. वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस दिल्ली में आप और बीजेपी के बाद तीसरे नंबर की पार्टी है.

हरियाणा में कांग्रेस की हार का दिल्ली में इफेक्ट, क्या अब AAP करेगी गठबंधन? राघव चड्ढा बोले- 'BJP को...'

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget