एक्सप्लोरर

Delhi Water Supply: दिल्ली में पानी को लेकर शुरू हुई सियासत, LG ने उठाए सवाल, BJP ने की CM केजरीवाल से ये मांग

Delhi Polluted Water Supply: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई नहीं होने और लापरवाही बरतने को लेकर सवाल खड़ा करने के बाद बीजेपी ने आप सरकार को घेरा है.

Delhi Water News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने वजीराबाद (Wazirabad) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई नहीं होने और लोगों को दूषित पानी सप्लाई किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर सवाल खड़ा किया था. सीएम केजरीवाल से इसे लेकर बरती जा रही लापरवाही पर सवाल उठाए जाने के बाद दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा है कि केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) दिल्ली में पानी की बर्बादी और कमी के साथ गंदे पानी की सप्लाई के लिए जिम्मेदार है.

सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से दिल्ली के लोग, अनियमित पानी की सप्लाई, पानी की किल्लत के साथ गंदे पानी की सप्लाई से त्रस्त हैं. दिल्ली जल बोर्ड और केजरीवाल सरकार, इसका ठीकरा हरियाणा सरकार की ओर से पानी की सप्लाई में कटौती पर फोड़ कर खुद को निर्दोष साबित करती रहती है.

'केजरीवाल सरकार बरत रही लापरवाही'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली बीजेपी की बार-बार मांग के बावजूद कभी भी दिल्ली में पानी की किल्लत और पानी से जुड़ी अन्य समस्याओं पर ऑल पार्टी मीटिंग नहीं बुलाई गई. इनके जल मंत्री अब तक सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते आ रहे हैं. अब जब उराज्यपाल ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिजरवायर का दौरा कर वहां की स्थित का जायजा लिया तो केजरीवाल सरकार की ओर से बरती जा रही लापरवाही और उनकी अकर्मण्यता की पोल खुली है.

यमुना में बह जा रहा पानी- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली के लोगों को दूषित पानी पीने से जो बीमारियां हो रही हैं, इसके लिए उन्होंने सीएम केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि रिजरवायर की सफाई कराने में बरती गई लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. उन्होंने बताया कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गाद की मात्रा व्यवहारिक स्तर से दोगुने से भी अधिक है, जिस वजह से हरियाणा से आने वाला पानी दिल्ली के वजीराबाद प्लांट में न रुककर यमुना में मिल जा रहा है. सचदेवा ने कहा कि लगभग 9 लाख मिलियन क्यूसेक पानी यूं ही यमुना के बह जाता है. इस वजह से दिल्ली के लोगों को प्लांट में मौजूद गाद के कारण गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोग काफी त्रस्त हैं.

वीरेंद्र सचदेवा ने की सीएम केजरीवाल से ये मांग

बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से तय पानी मिलने के बावजूद, सीएम केजरीवाल दिल्ली वालों को आवश्यकता के अनुसार पानी देने में नाकाम रहे हैं. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत वजीराबाद, सोनिया विहार जल रिजरवायरों और वाटर प्लांट की सफाई कराए. साथ ही समर एक्शन प्लान लाए, जिससे दिल्ली के लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पानी मिल सके.

ये भी पढ़ें: MCD Property Tax: अगर आपने प्रॉपर्टी का टैक्स नही भरा है तो तुरंत कीजिए भुगतान, वरना आपकी प्रॉपर्टी हो जाएगी सील

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget