एक्सप्लोरर

Delhi News: PM मोदी करेंगे ‘यशोभूमि’ कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन, भारत मंडपम से भी है बड़ा, 11 हजार लोगों की क्षमता

Bharat Mandapam: 'यशोभूमि' में दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल हैं. इन हॉल्स का उपयोग प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों और व्यावसायिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए किया जाएगा.

PM Modi Will Inaugurate 'Yashobhoomi' Convention Centre In Delhi: दिल्ली (Delhi) के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) के बाद प्रदेश को कल अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र मिलने जा रहा है. द्वारका (Dwarka) में बने इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो सेंटर को 'यशोभूमि' (IICC) नाम दिया गया है. इसके पहले फेज का उद्घाटन कल यानी 17 सितम्बर को पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा किया जाएगा. यह कन्वेंशन सेंटर, G-20 की मेजबानी करने वाले भारत मंडपम से बड़ा होगा. इसे भारत की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है.

इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे, जो दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का विस्तार है. सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन, द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन से जुड़ कर AEL का हिस्सा बन जाएगा. इसकी शुरुआत के बाद 'यशोभूमि' दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगी. इसके लिए यहां 735 लंबा एक सब-वे भी बनाया गया है. जिसकी शुरुआत भी कल की जाएगी. करीब 25,703 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यशोभूमि के पहले फेज में एक विश्व स्तरीय सम्मेलन केंद्र, दो प्रदर्शनी हॉल और 3,000 से ज्यादा कारों को समायोजित करने के लिए एक पार्किंग सुविधा शामिल है

ऑटोमैटिक सिटिंग सिस्टम से लैस ऑडिटोरियम
इसके शुरू होने के बाद G-20 जैसे बड़े आयोजन यहां भी आयोजित किये जा सकते हैं. इसे प्रगति मैदान का विकल्प माना जा रहा है. यह देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है. इस कन्वेंशन सेंटर में मुख्य ऑडिटोरियम, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 कन्वेंशन रूम और 13 कॉन्फ्रेंस रूम शामिल हैं. जिनमें कुल 11 हजार लोगों को समाहित करने की क्षमता है. इसके ऑडिटोरियम में ऑटोमैटिक सीटिंग सिस्टम बनाया गया है, जो जरूरत के अनुसार एक सपाट फर्श या फिर सीढ़ीनुमा बन जाता है, जहां ऑडिटोरियम की शैली में लोग बैठ सकते हैं. बात करें इसके मुख्य ऑडिटोरियम कन्वेंशन सेंटर की तो यह पूरा हॉल है और यहां लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता है. 

वहीं, ग्रैंड बॉलरूम में लगभग 2500 मेहमान एक साथ बैठ सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक ओपन एरिया भी है जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं, जबकि आठ मंजिलों में फैले 13 कॉन्फ्रेंस रूम में विभिन्न स्तरों की बैठकें आयोजित की जा सकती है. 'यशोभूमि' में दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल्स हैं. इन प्रदर्शनी हॉल्स का उपयोग प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों और व्यावसायिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए किया जाएगा.

Delhi Metro: एयरपोर्ट लाइन पर अब ऐतिहासिक स्पीड से चलेगी दिल्ली मेट्रो, 120 km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget