एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Delhi News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के सदर बाजार में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए.

Kashmir Terror Attack: दिल्ली के सदर बाजार में बुधवार सुबह का माहौल कुछ अलग ही था. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से गुस्साए व्यापारी सड़कों पर उतर आए. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर कुतुब रोड चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह दुकानें खुलते ही लोग इकट्ठा होने लगे और देखते ही देखते भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए "बेगुनाहों का खून बहाना बंद करो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करो''.

व्यापारियों का गुस्सा और दर्द

प्रदर्शन के दौरान परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हुआ, वो बेहद दुखद है. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. आतंकवादी और पाकिस्तान का बस एक ही मकसद है- कश्मीर में डर का माहौल बनाना, ताकि पर्यटक वहां न जाएं. फिर वो कश्मीरियों को भड़काकर पत्थरबाज या आतंकी बना सकें. लेकिन हमारा देश ऐसा कुछ बर्दाश्त नहीं करेगा. दोनों नेताओं ने साफ कहा कि ये सिर्फ कश्मीर की बात नहीं, पूरे हिंदुस्तान की शांति और सम्मान का सवाल है.

सरकार से मांग- "एयर स्ट्राइक करो, आतंकियों को सबक सिखाओ"

व्यापारियों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं. परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा, "सरकार को एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म करना होगा, ताकि आगे कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें. उनका मानना है कि जब तक कड़ा एक्शन नहीं होगा, ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है.

साथ आए तमाम व्यापारी, की शांति की प्रार्थना

इस प्रदर्शन में फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गोगिया, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, उपाध्यक्ष रमेश सचदेवा, जाने आलम, व्यापारी नेता रोशन लाल आनंद, हरजीत सिंह छाबड़ा, सुनील पुरी जैसे कई बड़े चेहरे शामिल हुए. सबने मिलकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए अरदास की और प्रार्थना की.

मौजूदा माहौल और संदेश

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और सदर बाजार का ये प्रदर्शन उसकी एक झलक है. व्यापारियों का कहना है कि वो सिर्फ अपने धंधे की बात नहीं कर रहे, बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं. उनका साफ संदेश है- "आतंकवाद को जड़ से खत्म करो, ताकि कश्मीर फिर से शांति और खुशहाली का गढ़ बन सके. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget