एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले को लेकर संदीप दीक्षित ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को घेरा, बोले- 'जब लोगों को मारा जा रहा था, तब...'

Sandeep Dikshit On Pahalgam Terror Attack: संदीप दीक्षित ने पहलगाम हमले को भयानक बताया और कहा कि नाम पूछकर हत्या करना भारत को बांटने की साजिश है, इसके पीछे पाकिस्तान आर्मी चीफ का हाथ है.

Kashmir Terror Attack: देश एक बार फिर सिहर उठा है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस 26 लोगों की जान गई है, जबकि 17 लोग घायल हैं. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) इस आतंकी हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान और वहां की फौज को  ठहराया है. संदीप दीक्षित ने कह कि ये बहुत भयानक घटना है, इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. यह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है, जिसका सीधा लिंक पाकिस्तान आर्मी चीफ से जुड़ता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने दो-राष्ट्र सिद्धांत (Two Nation Theory) की बात करते हुए यह बयान दिया था कि हिंदू और मुस्लिम एक साथ नहीं रह सकते. संदीप दीक्षित के अनुसार, यह बयान केवल पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि भारत पर एक परोक्ष हमला था, जिससे भारत को सांप्रदायिक रूप से बांटने की साजिश झलकती है.

नाम पूछकर मारना धार्मिक हमला- संदीप दीक्षित 

इस हमले की क्रूरता का एक नया और डरावना पहलू सामने आया है. संदीप दीक्षित ने कहा, “जब लोगों को मारा जा रहा था, तब उनके नाम पूछे जा रहे थे. इससे प्रतीत होता है कि हत्यारे उनके धर्म की पहचान कर रहे थे. ऐसा पहले पंजाब में खालिस्तान दौर के समय हुआ था, लेकिन कश्मीर में इस तरह की घटना मुझे याद नहीं.”

उन्होंने कहा कि यह हमला केवल जान लेने तक सीमित नहीं, बल्कि देश के सामाजिक ताने-बाने पर चोट है. ये कोशिश है भारत को धर्म के आधार पर तोड़ने की. पाकिस्तान की फौज इसके पीछे है और इस बार उसने सीधे तौर पर भारत की आंतरिक एकता को निशाना बनाया है.

आतंकवादी घोषित हो पाकिस्तानी आर्मी चीफ- संदीप दीक्षित 

दीक्षित ने पाकिस्तान की सेना पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “पाकिस्तान आर्मी को देश के अंदर लड़ाई पैदा करने की कोशिशों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. आर्मी चीफ को आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में केंद्र सरकार को विपक्ष को भी विश्वास में लेना चाहिए. सरकार जो भी कदम उठाए, उसमें विपक्ष को साथ लेना चाहिए, ताकि एकजुटता का संदेश जाए और दुश्मन की साजिश नाकाम हो.

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार को चाहिए कि वह हर संभव सहायता पीड़ितों को प्रदान करे. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget