एक्सप्लोरर

Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने...'

Pahalgam Terror Attack: 'आप' नेता संजय सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस या सेना की कोई तैनाती की गई थी?

Sanjay Singh On Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और खुफिया एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की है. लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने की साजिश करार दिया.

संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा, ''आतंकी हमले का शिकार बने सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीर चूक सामने आई है. जब ऐसी बड़ी घटना हो सकती थी, तो क्या कोई खुफिया अलर्ट पहले से नहीं था?'' उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस या सेना की कोई तैनाती की गई थी? 

पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराए सरकार- संजय सिंह

उन्होंने आगे कहा, ''सरकार को चाहिए कि वह इस हमले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराए और विपक्ष को भरोसे में ले. अब वक्त आ गया है, जब सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब तक मासूम नागरिक आतंकवाद का शिकार बनते रहेंगे.''

संजय सिंह ने अग्निवीर योजना की भी आलोचना की
 
इसके अलावा 'आप' नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, ''इस योजना के तहत युवाओं को ठेके पर रखकर सेना को कमजोर किया जा रहा है.'' उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी व्यवस्था की तरह स्थायी भर्ती की बहाली की जाए, ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

'AAP 18 मंडलों में शांति सभाओं का आयोजन करेगी'

संजय सिंह ने ये भी घोषणा की कि आम आदमी पार्टी देश के 18 मंडलों में शांति सभाओं का आयोजन करेगी. इन सभाओं का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना और देश में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना है. उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर खड़ी है, लेकिन अब सरकार को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget