एक्सप्लोरर

Opposition Protest: 'जिसे सत्ता की भूख सताती हो, वो...' PM के बयान पर संजय सिंह बोले- अब भी आप पावर में आना चाहते हैं?

Sanjay Singh Reaction On PM Modi: संजय सिंह ने कहा कि देश का एक हिस्सा जल रहा है. कल प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 2024 में दोबारा सत्ता में आएंगे. पीएम मोदी जी थोड़ी सी संवेदनशीलता तो दिखाइए.

Delhi News: मणिपुर में पिछले ढाई माह से ज्यादा समय से जारी हिंसा (Manipur Violence) और दिल्ली अध्यादेश (Delhi Ordinance) के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) का टीम इंडिया (INDIA) आंदोलन विगत चार दिनों से संसद परिसर में जारी है. इस बीच केंद्र सरकार के रवैये और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बयानों से वह पहले से ज्यादा नाराज दिखाई देने लगे हैं. पीएम के सत्ता में दोबारा आने के दावे वाले बयान से खिन्न आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस व्यक्ति को अभी भी सत्ता की भूख सताए, वो देश की जनता का रखवाला कैसे हो सकता है.

संजय सिंह का कहना है कि देश का एक हिस्सा जल रहा है. महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं. दरिंदगी हो रही है. हैवानियत का सिलसिला जारी है. छोटे-छोटे बच्चों के कत्ल हो रहे हैं. लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन ये क्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या बयान दे रहे हैं? वह विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया की तुलना आतंकी संगठन से कर रहे हैं. कल प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम 2024 में दोबारा सत्ता में आएंगे. पीएम मोदी जी थोड़ी सी संवेदनशीलता तो दिखाइए. थोड़ा तो दर्द अपने मन में दिखाइए. देश के लोग आपसे सवाल पूछ रहे है. आप जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं. अभी भी आपको चिंता है लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर सत्ता में आने की. अभी भी आप सत्ता में आना चाहते हैं.

मोदी जी संसद में आइए, बयान दीजिए

संजय सिंह आगे कहते हैं- जरा सोचिए, पीएम मोदी को बस चिंता है कैसे दुबारा सत्ता में आएं। जिस व्यक्ति को देश का एक हिस्सा जलने पर भी सत्ता की भूख सताती हो, वो आपका रखवाला कैसे हो सकता है? वो आपको सुरक्षा कैसे दे सकता है. बता दें कि आज टीम इंडिया के आंदोलन का चौथा दिन है. संजय सिंह और उनके साथी तीन रातों इसी संसद परिसर में एक ही आवाज लगा रहे हैं. पीएम सदन में आइए और मणिपुर हिंसा पर बयान दीजिए. मैने मोदी जी को यह कहते हुए सुना है कि 24 में फिर आऊँगा, आखिर देश का रहनुमा इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है?

यह भी पढ़ें:  Anti Sikh Riots Delhi: कौन हैं कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर जिनके खिलाफ जारी हुआ समन, सिख नेताओं ने पीएम का...


संजय सिंह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget