एक्सप्लोरर

Omicron Variant Symptoms: बच्चे में ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान! हो सकता है ओमिक्रोन

Omicron Variant Symptoms: नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर विशेषज्ञ चिंतित हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लक्षण हल्के होते हैं तो दूसरे एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसको साधारण वेरिएंट नहीं कहा जा सकता.

Omicron Variant Symptoms: देश में फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर विशेषज्ञ चिंतित हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लक्षण हल्के होते हैं तो दूसरे एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसको साधारण वेरिएंट नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये दूसरे वेरिएंट की तुलना में 70 फीसद तेजी से फैलता है. कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों को भी चपेट में ले रहा है और बच्चों में इसके लक्षण बड़ों से अलग हैं. किसी भी मरीज में कोरोना का पहला लक्षण अब तक बुखार और खांसी होता है, लेकिन बच्चों में ओमिक्रोन का लक्षण थोड़ा अलग है.

पद्मश्री डॉक्टर एम वली ने बताया बच्चों में कैसे पहचानें ओमिक्रोन के लक्षण

इस बारे में एबीपी न्यूज ने पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम वली से बात की तो उन्होंने जानकारी दी कि दरअसल बच्चों के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं आई है. ऐसे में ओमिक्रोन बच्चों के लिए घातक साबित हो सकता है. ओमिक्रोन के लक्षण पर डॉक्टर ने बताया की अगर आपका बच्चा काफी छोटा है और बोल नहीं सकता तो ध्यान देने की जरुरत है. जैसे ही खाना पीना बंद कर दे, चिड़चिड़ा सा हो जाए और बुखार आ जाए तो फौरन चेक कराएं क्योंकि हो सकता है बच्चे में ओमिक्रोन हो. इसके साथ ही अगर बच्चा 5 से 10 साल तक की उम्र का है और अचानक से थकने लगे, उसे खांसी होने के साथ ही लूज मोशन यानी पेट खराब की शिकायत होने लगे तो ध्यान देना चाहिए.

बच्चा पेट दर्द की भी शिकायत कर सकता है. उसको पेट के निचले हिस्से में दर्द होगा. छोटा बच्चा बोल कर अपनी तकलीफ जाहिर नहीं कर सकता. अगर आपका बच्चा सर्दी, बुखार से पीड़ित है, खाने से मना कर रहा है और 2 से 3 दिन में लूज मोशन होने लग जाए तो हो सकता है बच्चा ओमिक्रोन की चपेट में हो. बड़ों के मुकाबले बच्चों में खांसी और खराश की तकलीफ ज्यादा होती है. ओमिक्रोन से संक्रमित होने के बाद से ही बच्चे खांसने लगते हैं. डॉक्टर वली ने ये भी बताया कि बच्चे सिर दर्द को बता नहीं पाते लेकिन ओमिक्रोन के लक्षणों में देखा गया है की बच्चों को बड़ों की तुलना में सिर दर्द भी ज्यादा रहता है.

Republic Day पर दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा फ्लाइपास्ट, 5 रफाल समेत 75 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा

CM योगी का Akhilesh Yadav पर निशाना, टिकट बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget