एक्सप्लोरर

Omicron Variant: दिल्ली में क्रिसमस-नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन की गाज, नियमों में सख्ती, बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल की समीक्षा बैठक

Delhi Omicron Alert: दिल्ली में लगातार बढ़ते ओमिक्रोन की चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समीक्षा बैठक करेंगे. वहीं पीएम मोदी भी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं.

Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन का खतरा सिर पर आ चुका है. ओमिक्रोन की चिंताओं के बीच पीएम मोदी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में लगातार बढ़ते केस के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समीक्षा बैठक करेंगे. सवाल ये है क्या देश फिर से कोरोना पर सख्त नियमों की तरफ बढ़ेगा या सरकार ओमिक्रोन से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन नीति में बदलाव लाएगी. ओमिक्रोन से पैदा हुई चिंताओं के बीच पीएम ने कल ही अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम में कोरोना को लेकर चिंता जताई है. प्रधानमंत्री ने कहा, "हम ऐसे समय में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जब पूरी दुनिया कोविड संकट से गुजर रही है और हम भी इससे अछूते नहीं हैं, संकट ने हम सभी को नया सबक सिखाया है और मौजूदा ढांचे को तोड़ दिया है.''

15 राज्यों में फैल चुका ओमिक्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर तैयारियों का जायज़ा लेंगे. बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में बुलाई गई है जिसमें सम्बंधित मंत्री एवं अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में अस्पताल बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों समेत होम आइसोलेशन की तैयारियों की समीक्षा होगी. देश में ओमिक्रोन 15 राज्यो में फैल चुका है. 22 दिसंबर तक 213 केसों की बात स्वास्थ्य मंत्रालय मान चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी चेतावनी दी है कि कोरोना तीन गुना तेजी से फैलता है और इसलिए अब सावधानी रखने का वक्त आ चुका है. 

इस खतरे के बाद भी देश में सावधानी नहीं दिख रही. यही वजह है कि केंद्र ने भी राज्यों को तीसरी लहर रोकने के लिए चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिस जिले में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं. रात में कर्फ्यू लगाया जाए. शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने के साथ-साथ बड़ी सभाओं में सख्त नियम लागू करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में क्रिसमस, नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा न हो: डीडीएमए

ओमीक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न पर बैन लगा दिया गया है. रेस्तरां और बार का संचालन नियमों के अनुसार चलता रहेगा. विवाह से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति होगी. डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, 'सभी सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/त्योहार संबंधी सभाएं दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं. सभी जिला मजिस्ट्रेट और डीसीपी यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्रिसमस या नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम/सभा/सभा नहीं हो.

यह भी पढ़ें-

Corona Cases in UK: ब्रिटेन में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1 लाख के पार

Haryana में शराब पीने, खरीदने और बिक्री करने की उम्र घटी, 25 साल से 21 की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget