एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में ओला कैब ड्राइवर का अपहरण और लूट, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर में कैब ड्राइवर के अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लूटी गई कार, मोबाइल और चाकू बरामद किया.

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक सनसनीखेज अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने न केवल आरोपियों को धर दबोचा बल्कि लूटी गई कार, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
यह चौंकाने वाली घटना 27 मार्च की देर रात हुई, जब ओला कैब ड्राइवर सतेंद्र पाल अपनी गाड़ी का टायर ठीक कर रहे थे. तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें जबरन कार में धकेल लिया. आरोपियों ने बेरहमी से उनकी पिटाई की और चाकू दिखाकर फिरौती मांगी. घबराए ड्राइवर ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया, लेकिन अपराधियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जहांगिरपुरी इलाके में फेंककर फरार हो गए.

पुलिस की मुस्तैदी और आरोपियों की गिरफ्तारी
DCP भीष्म सिंह (नॉर्थ वेस्ट) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाने की पुलिस सक्रिय हो गई. ACP प्रवीण कुमार की देखरेख और SHO विश्राम मीणा के नेतृत्व में SI राजेश, PSI अंकित, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र और रोहित रंजन की एक विशेष टीम गठित की गई.

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई और आखिरकार मुकुंदपुर इलाके में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

कौन हैं ये अपराधी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु झा उर्फ मानिया (22 साल) और दीपक (28 साल) के रूप में हुई है. ये दिल्ली के भलस्वा डेयरी और बुराड़ी इलाके के रहने वाले हैं. दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी, झपटमारी और जुआ एक्ट जैसे मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विष्णु झा पर पहले ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दीपक पर 2 केस चल रहे हैं. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए अपराध को अंजाम देते थे. पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और अन्य अपराधों का भी खुलासा किया जा सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget