एक्सप्लोरर

नोएडा में निर्माण स्थल पर 10वीं मंजिल से गिरकर बिहार के 3 श्रमिकों की मौत, सेफ्टी स्टैंडर्ड पर उठे सवाल

Noida Construction Site Accident: नोएडा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के कारण कंस्ट्रक्शन साइट पर दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई. तूफान के कारण वहां मौजूद एक सीढ़ी गिर गई थी.

Noida News: नोएडा (Noida) और नोएडा एक्सेंशन (Noida Extension) में निर्माण स्थल पर अलग-अलग घटनाओं में तीन प्रवासी कामगारों की मौत हो गई. ये तीनों बिहार के रहने वाले थे. जिसके बाद निर्माण स्थलों पर अपनाए जाने वाले सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को लेकर सवाल उठने लगे हैं. मृतकों में दो नाजिल अली (35) और राजाबुल रहमान (35 ) की नोएडा एक्सटेंशन में शुक्रवार को मौत हो गई. ये दुर्घटनावश बिसरख इलाके के निर्माणाधीन वेरोना हाइट्स सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिर गए. पुलिस ने बताया कि दोनों बिहार के कटिहार के रहने वाले थे.

वहीं, शुक्रवार रात को ही नोएडा सेक्टर 58 के निर्माण स्थल पर आंधी के कारण स्कैफोल्डिंग के गिर जाने से चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक श्रमिक जय गोविंद झा (50) की मौत हो गई. जय गोविंद बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और नोएडा में श्रमिक के रूप में काम करते थे. बाकी तीन का इलाज चल रहा है. नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

सेफ्टी स्टैंडर्ड को लेकर उठे सवाल
इस बीच, घर खरीदने वाली इकाई NEFOWA ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. NEFOWA के वाइस प्रेसिडेंट दीपांकर कुमार ने कहा कि पिछली रात आम्रपाली लीजर वैली में वेरोना हाइट्स एफ टावर की 10वीं मंजिल से गिरकर दो लोगों की मौत हो गई. आठ महीने पहले भी आम्रपाली ग्रुप की परियोजना में ऐसी ही घटना हुई थी. लिफ्ट गिरने के कारण 10 श्रमिकों की मौत हो गई थी.  

सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही चल रही याचिका
वहीं, दीपांकर कुमार ने भी सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर याचिका दाखिल की है. उन्होंने निर्माण स्थल पर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को लेकर सवाल किए हैं. उधर, NEFOWA के प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं का घर खरीदने वालों के मनोबल पर बड़ा असर पड़ता है जो कि घर मिलने में हो रही देरी की समस्या से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: दोस्त की पत्नी के साथ गलत हरकत करना शख्स को पड़ा महंगा, हुआ ये अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सीमापुरी में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका
दिल्ली के सीमापुरी में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका
दिल्ली HC ने पुलिस के बॉडी कैमरा याचिका को किया खारिज, केंद्र से विचार करने को कहा
दिल्ली HC ने पुलिस के बॉडी कैमरा याचिका को किया खारिज, केंद्र से विचार करने को कहा
दिल्ली: 30 अक्टूबर तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों से बचें
दिल्ली: 30 अक्टूबर तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों से बचें
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget