एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए पहुंचा विस्फोटक, बारूद लगाने का काम भी हुआ शुरू

Noida Supertech Twin Tower Demolition: उम्मीद जताई जा रही है कि सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया 27 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी और अगले दिन 28 अगस्त को टावर को गिरा दिया जाएगा.

Noida Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा (Noida) में सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को गिराने की तैयारी तेज हो गई है. सुपरटेक ट्विन टावर को 28 अगस्त गिराया जाता है. इसे देखते हुए शनिवार से विस्फोटक लगाने का काम शुरू हो गया है. इससे पहले शनिवार की सुबह पुलिस की देखरेख में हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal) से विस्फोटकों की पहली खेप नोएडा पहुंची. दो वैन में विस्फोटक को यहां लाया गया. इस दौरान ट्विन टावर के पास दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए. साथ ही निजी गार्ड और पुलिस की तरफ से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया.

विस्फोटक के पहुंचने के बाद इसे टावर के खंभों में किए गए छेदों में भरने का काम शुरू कर दिया गया. अब यह काम हर दिन किया जाएगा. टावर को गिराने की जिम्मेदारी एडिफिस इंजीनियरिंग के पास है, जिसके एक सहयोगी उत्कर्ष मेहता के मुताबिक 46 कर्मियों की एक टीम विस्फोटकों को कॉलम में ड्रिल किए गए छेदों में फिट करेगी. उनके अनुसार वहां पर 6 दक्षिण अफ्रीका और 10 भारत के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे.

9,640 छेदों में 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का होगा उपयोग

उन्होंने बताया कि सभी को विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. अगले 14 दिनों में टावरों में ड्रिल किए गए 9,640 छेदों में 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग होगा. उत्कर्ष मेहता उम्मीद जताई कि विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया 27 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी और अगले दिन 28 अगस्त को टावर को गिरा दिया जाएगा. हालांकि एडिफिस  की तरफ से पहले दिन इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की सही मात्रा का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जाता है कि अगले दो हफ्तों तक हर दिन पलवल से लगभग 250 किलोग्राम विस्फोटक लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी, आज हो सकती है बारिश

एक सप्ताह तक आगे बढ़ाई जा सकेगी तारीख

वहीं उपयोग नहीं किए जाने वाले विस्फोटकों की सबसे छोटी मात्रा को भी पलवल वापस भेजा जाएगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त का दिन सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिराने के लिए तय किया है. हालांकि, अगर किसी तरह की कोई बाधा आई तो तारीख एक सप्ताह तक आगे बढ़ाई जा सकेगी. दूसरी तरफ आस-पास के 650 फ्लैटों रहने वाले लोगों का कहना है कि हमें बताया गया है कि टावर को गिराने की तारीख विस्फोटक लगाने की प्रगति पर निर्भर करेगी. ऐसे में टावर को गिराए जाने वाले दिन दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए एक निश्चित तारीख की आवश्यकता है. उनका कहना है कि हममें से कुछ, जिनके यहां रिश्तेदार नहीं हैं, उन्हें उस दिन के लिए होटल बुकिंग करनी होगी.

पौधों, पार्कों और पूल को किया जाएगा कवर

इस बीच शनिवार को एमराल्ड कोर्ट आरडब्ल्यूए ने ग्रीन बेल्ट, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम और दूसरे सामान्य क्षेत्रों को विध्वंस धूल से सुरक्षित रखने की योजना पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की. आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष यूबीएस तेवतिया ने कहा कि उन्होंने एडिफिस को यह सुनिश्चित करने को लेकर उचित व्यवस्था के लिए कहा था कि धूल और मलबे आम क्षेत्रों को प्रभावित न करें. उन्होंने कहा, "हमें खुद व्यवस्था करने के लिए कहा गया है और वे उसकी लागत को भरेंगे. हमें लगभग 300 पौधों, पार्कों और पूल को कवर करने की जरूरत है. इसके लिए 3.5 लाख रुपये का बजट तय किया गया है."

वाहनों की पार्किंग को लेकर व्यवस्था करने की हुई मांग

वहीं फ्लैट मालिकों ने भी विध्वंस के दिन अपने वाहनों की पार्किंग को लेकर स्पष्टता मांगी है. उनका कहना है कि कुछ लोगों के पास दो या दो से अधिक कारें हैं. हम अभी भी नहीं जानते हैं कि क्या हमें सभी वाहनों को हटाने की आवश्यकता है या एडिफिस उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कुछ व्यवस्था करेगा. हमें बाहर पार्किंग कहां मिलेगी? इसे लेकर भवन के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही निवासियों के साथ कारों की पार्किंग पर एक बैठक की जाएगी. एक अधिकारी ने टावरों के 100 मीटर के दायरे में सभी वाहनों को हटा देने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने दुपट्टे से गला घोंट कर ले ली पति की जान, प्रेमी से करना चाहती थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंघु बॉर्डर हिट एंड रन केस: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
सिंघु बॉर्डर हिट एंड रन केस: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget