एक्सप्लोरर

NGT Delhi: दिल्ली के नालों की सफाई पर एनजीटी सख्त, I&FCD से मांगी रिपोर्ट, कहा- 'तय समय में करें...'

NGT Orders: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव ने 21 फरवरी 2025 को दिए अपने आदेश में आई एंड एफसीडी से कहा कि वो 24 नालों से गाद निकालने का काम तय समय में करे. 

NGT News Today: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी के 3 दिन बाद ही बीजेपी सरकार की जिम्मेदारियों को लेकर सवाल पूछे जाने का क्रम भी शुरू हो गया है. ​यह मामला सियासी नहीं बल्कि प्रशासनिक और कानूनी जिम्मेदारियों से संबंधित है, जिसको लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (आई एंड एफसीडी) को आदेश दिया है कि वो तय समय में दिल्ली के 24 प्रमुख नालों से गाद हटाने का काम पूरा करे. 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आईएंडएफसीडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 25 फरवरी तक इस बाबत एक हलफनामा दायर करने का भी आदेश दिया है. एनजीटी ने आईएंडएफसीडी से कहा है कि वो अपने हलफनामे के जरिए यह भरोसा दे कि 24 नालों से गाद निकालने का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अगले मानसून के दौरान इन नालों में बाढ़ या ओवरफ्लो की स्थिति न आए. 

नजफगढ़ नाले की सफाई तय समय में होना मुश्किल 

दरअसल, दिल्ली के नालों से गाद निकालने और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी आई एंड एफसीडी की है. फिलहाल, आई एंड एफसीडी ने एनजीटी को सूचित किया कि उसकी 31 मई 2025 तक 23 नालों की पूरी तरह से सफाई करने की योजना है. जबकि नजफगढ़ नाले की सफाई 30 जून 2027 तक की जाएगी. विभागीय अधिकारियों ने एनजीटी को सूचित किया है कि इन 24 नालों में मौजूद कुल 12,78,478 मीट्रिक टन गाद में से 14 फरवरी तक केवल 2,23,167.88 मीट्रिक टन गाद ही हटाई गई थी. 

बारापुला और उसके सहायक नालों को लेकर एनजीटी में निजामुद्दीन वेस्ट आरडब्ल्यूए की एक याचिका सहित विभिन्न याचिकाएं दायर की गई थीं. निवासियों ने दावा किया था कि इन नालों की सफाई न होने के कारण मानसून के दौरान दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो जाता है. 

इस मसले पर एनजीटी को यह बताया गया है कि यदि I&FCD द्वारा समय सीमा के भीतर गाद निकालने का काम पूरा नहीं किया गया, तो इस साल का मानसून शुरू हो जाएगा. ऐसे में जिन कॉलोनियों से ये नाले बहते हैं, वहां के निवासियों को बारिश के मौसम में पिछले साल की तरह बाढ़ या जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

निजामुद्दीन वेस्ट आरडब्ल्यूए की इस दलील पर एनजीटी के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने 21 फरवरी को दिए आदेश में आईएंडएफसीउी कहा, "यह आवश्यक है कि इन 24 नालों से गाद निकालने का काम आई एंड एफसीडी द्वारा बताई गई समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए." 

दिल्ली में हार पर बैठक, गोपाल राय बोले- 'पार्टी के नेताओं की चुनाव में भूमिका का ऑडिट कराएगी AAP'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget