एक्सप्लोरर

IRCTC News: नए साल पर वैष्णो देवी-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरा टाइमटेबल

INDIAN RAILWAYS NEWS: नए साल पर रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों की वजह से लोगों को बहुत सुविधा मिलने वाली है. वैष्णों देवी की यात्रा नए साल पर सुगम हो जाएगी.

Delhi News: भारतीय रेलवे की तरफ से नए साल के मौके पर तोहफे के रूप में स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की है. जिससे वैष्णों देवी की यात्रा या फिर बिहार जाने वाले लोगों को आसानी से ट्रेन की टिकट मिल पाएगी. दरअसल रेलवे ने नए साल पर माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा बिहार (Bihar) जाने वाले यात्रियों के लिए भी नए साल के मौके पर स्पेशल ट्रेल चलाई जा रही है. पहली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णोदेवी कटड़ा के बीच 2 फेरे लगाएगी. वहीं, आनंद विहार (Anand Vihar) से बिहार के दरंभगा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन 54 फेरे लगाएगी.

नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशन ट्रेन
रेलवे (Railway) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन (Special Train)  01635/01636 चलाई जाएगी. 01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे छूटेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 1 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कटड़ा (Katra) पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन 01636 नंबर के साथ कटड़ा से 1 जनवरी, 2023 को रात 11.50 बजे छूटेगी. अगले दिन यह ट्रेन सुबह 11.40 पर नई दिल्ली पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे.

दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
वैष्णो देवी के अलावा रेलवे बिहार के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाएगी. यह ट्रेन 29 दिसंबर से 31 मार्च तक आनंद विहार से दरभंगा के बीच 05527/05528 नंबर के साथ चलेगी. हफ्ते में दो दिन चलने वाली 05527 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर, 2022 से 30 मार्च 2023 तक हर गुरुवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 01:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 05528 नंबर के साथ आनंद विहार से हर शुक्रवार और सोमवार को दोपहर 3.30 बजे चलेगी.

अगले दिन यह ट्रेन दोपहर में 3.45 पर दरभंगा (Darbhanga) पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में एसी के अलावा, स्लीपर और जनरल कोच होंगे. रेलवे लगातार कोरोना संक्रमण के बाद रेल यात्रियों की सुविधा पर विशेष कार्य करते आ रही है ताकि सभी लोग नए साल पर ही नही हर फेस्टिवल के साथ छुटियों में अपने परिवार के साथ सुरक्षित और आराम से मन पसंद जगह घूमने जा सकें. 

यह भी पढ़ें: Haryana Property Tax: सीएम खट्टर ने दी हरियाणा के लोगों को राहत, संपत्ति कर जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget