एक्सप्लोरर

दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर 4500 से ज्यादा चालान, पिछले साल की तुलना में 34% ज्यादा

Delhi Police Challans: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में ट्रैफिक के सुगम संचालन के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं.

दिल्ली पुलिस ने नए साल पूर्व संध्या पर 4500 से ज्यादा चालान काटे. इसमें नशे की हालत में गाड़ी चलाने के 558 मामले भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े पिछले साल की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा हैं. स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान किसी तरह की घातक दुर्घटना नहीं हुई. 

क्या थे साल 2023, 2022, 2021, 2020 और 2019 के आंकड़े?

अजय चौधरी ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक के सुचारू संचालन के माकूल व्यवस्था की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. आंकड़ों के मुताबिक, 558 गाड़ी के चालान काटे गए जो नशे की हालत में चलाए जा रहे थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साल 2023 में 416, 2022 में 318, 2021 में 25, 2020 में 19 और 2019 में 299 गाड़ियों के चालान जारी किए गए थे.

ट्रिपल राइडिंग के लिए 35 बाइक के चालान

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक हेडक्वार्टर) सत्यवीर कटारा ने बताया कि मंगलवार को पूरी दिल्ली में विशेष अभियान चलाया गया. कुल 4583 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई. इनमें गलत साइड के लिए 205, ट्रिपल राइडिंग के लिए 35 और बिना हेलमेट के 648 मामले शामिल हैं. 

ट्रैफिक पुलिस ने तैनात की थी 88 टीमें

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक जोन-2) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों को तैनात करने के अलावा, हमने शराब पीकर गाड़ी न चलाने के महत्व पर जोर देने, गाड़ियों और पैदल चलने वालों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कैरिकेचर लगाए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1698 गलत तरीके से पार्किंग करने और टेंटेड ग्लास के लिए 106 गाड़ियों के चालान काटे गए. मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की 88 टीमें लगाई गई थीं, जो ब्रेथ एनालाइजर के जरिए शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए जांच कर रहे थे.  

2024 की पूर्व संध्या पर चार लोगों की हुई थी मौत

अधिकारियों ने बताया कि 2024 में नए साल की पूर्व संध्या पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई थी. वहीं 2025 के नए साल की पूर्व संध्या पर दुर्घटना में कोई मौत की सूचना नहीं मिली. अधिकारियों ने कहा कि खतरनाक ड्राइविंग, तेज और लापरवाही से ड्राइविंग और नशे में ड्राइविंग की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में की गई विस्तृत यातायात व्यवस्था की वजह से ही कोई दुर्घटना नहीं घटी.

'तुम इसके लायक नहीं हो', सुसाइड से पहले पुनीत खुराना की पत्नी ने ऐसा क्या कहा? पढ़ें बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget