एक्सप्लोरर

Delhi Weather and Pollution: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, प्रदूषण की स्थिति अभी भी 'बहुत खराब', जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather and Pollution: दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे यानी धूप नदारद रहेगी. वहीं दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अभी भी बहुत खराब बनी हुई है.

Delhi Weather and Pollution: दिल्ली में इस हफ्ते मौसम में बदलाव होने की संभावना है. 29 नवंबर यानी आज हल्के बादल छाए रहेंगे, इस वजह से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री रह सकता है. वहीं आज से अलगे चार दिनों तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इस वजह से अधिकतम तापमान के 25 डिग्री तक रहने की संभावना है. हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी. यानी इस हफ्ते भी दिल्लीवासियों को हाड कंपा देने वाली ठंड का इंतजार करना पड़ेगा. वहीं हवा की बात करें तो आज से 30नवंबर यानी कल इसमें सुधार होगा ये 6 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी.लेकिन 1 दिसंबर से हवा की रफ्तार में फिर गिरावट आएगी.

आज पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद

बता दें कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को भी पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान में कहा गया है कि यह मंगलवार को 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार तक न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में अगले कुछ दिन तक छाया रहेगा हल्का कोहरा

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा  है कि “रविवार को तड़के 500 से 1000 मीटर की दृश्यता सीमा के साथ हल्का कोहरा छाया हुआ था. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्का कोहरा जारी रहेगा.'

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से भी अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. दिल्ली में ओवरऑल वायु गुणवत्ता अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने कहा है कि 29 और 30 नवंबर को स्थानीय सतही हवाओं के मामूली बढ़ने की संभावना है, जो प्रदूषकों के फैलाव को बढ़ाएंगी.

1 दिसंबर से हवा की गति में कमी आएगी

सफर ने कहा है कि1 दिसंबर से हवा की गति और तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट आ सकती है. कम मिश्रण परत की ऊंचाई प्रदूषकों के कुशल फैलाव को रोक रही है. दिल्ली के PM2.5 में पराली जलाने से संबंधित प्रदूषकों की हिस्सेदारी 3% है. ”

ये भी पढ़ें

UP Police SI Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Weather Today: प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा गया, दो दिनों के बाद रात के तापमान में आएगी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget