एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली नगर पालिका परिषद लगाएगी सुविधा शिविर, एक ही जगह पर होगा कई समस्याओं का समाधान

सुविधा शिविर में लोगों के हित से जुड़ी जानकारियां, सूचना, सुविधा और शिकायतों का समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराया जाएगा. सुविधा शिविर को NDMC के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाएगा

Delhi News:  नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) क्षेत्रीय निवासियों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए कल यानी 1 जुलाई को एक सुविधा शिविर लगाने जा रही है, जिसमें लोगों के हित से जुड़ी जानकारियां, सूचना, सुविधा और शिकायतों का समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराया जाएगा. इस सुविधा शिविर को NDMC के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाएगा.

विभिन्न विभागों के लगाए जाएंगे हेल्प-डेस्क
NDMC की तरफ से बताया जा रहा है कि NDMC आने वाले दिनों में हर महीने के पहले शनिवार को नागरिकों की सुविधा के लिए सुविधा शिविर का आयोजन करेगी. जिसमें विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क सेवा उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, एमटीए और एनडीएमसी के निवासियों की शिकायतों का निवारण और सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

कई विभागों के अधिकारी भी लेंगे हिस्सा
एनडीएमसी के मुताबिक इस सुविधा शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,सार्वजनिक स्वास्थ्य, वास्तुकार और पर्यावरण, वाणिज्यिक, स्वास्थ्य लाइसेंसिंग, एस्टेट-I, एस्टेट-II, बागवानी-उत्तर, बागवानी-दक्षिण, संपत्ति कर, शिक्षा, अग्नि, लेखा, वित्त, पेंशन, प्रवर्तन-उत्तर, प्रवर्तन-दक्षिण, कार्मिक विभाग, कल्याण विभाग, चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग प्रबंधन प्रणाली, मुख्य सुरक्षा कार्यालय, ईबीआर विभाग, म्युनिसिपल हाउसिंग, लाइब्रेरी, सतर्कता और आईटी विभाग शामिल हैं.

एक जगह पर कई समस्याओं का होगा समाधान
इस सुविधा शिविर में नए बिजली कनेक्शन-डिस्कनेक्शन, लोड वृद्धि-कमी, नाम परिवर्तन-स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीएमसी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा मामलों, जल भराव, स्वच्छता, अपशिष्ट निपटान, सड़क मरम्मत, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बरात घर और पार्कों की बुकिंग और एनडीएमसी द्वारा दी जाने वाली कई अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा.

NDMC के पोर्टल पर कर सकते हैं शिकायत
इन सुविधा शिविरों के आयोजन के अलावा एनडीएमसी ने क्षेत्र के निवासियों के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक जन सुविधा पोर्टल भी लॉन्च किया है. इस जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. पोर्टल का उपयोग शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति जानने और शिकायत निवारण तंत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: AIIMS Skin Bank: दिल्ली एम्स में स्किन बैंक की शुरुआत, आग से झुलसने वाले 50% मरीजों की बच सकेगी जान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MCD की SC कल्याण समिति पर बढ़ा विवाद, AAP पार्षदों ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
MCD की SC कल्याण समिति पर बढ़ा विवाद, AAP पार्षदों ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
दिल्ली: बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट, आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट, आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान से दिल्ली आया पति, होटल में पत्नी को बुलाया और फिर...
राजस्थान से दिल्ली आया पति, होटल में पत्नी को बुलाया और फिर...
सोशल मीडिया की शेखी, नेताओं संग फोटो और सरकारी न्योते... स्वतंत्र भारद्वाज की पूरी कहानी
सोशल मीडिया की शेखी, नेताओं संग फोटो और सरकारी न्योते... स्वतंत्र भारद्वाज की पूरी कहानी

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget