एक्सप्लोरर

NDMC को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी, दिसंबर में दिखेंगे रंग-बिरंगे ट्यूलिप बल्ब, 1.60 करोड़ का बजट जारी 

NDMC News: बीजेपी नेता और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के मुताबिक 5.50 लाख ट्यूलिप इस बार खरीदे जाएंगे. इसमें से एनडीएमसी 3.50 लाख ट्यूलिप का उपयोग खुद करेगा. 

NDMC Latest News: दिल्ली के ठंड के मौसम में रंग-बिरंगे ट्यूलिप खिलने का लोगों का इंतजार जल्द ही पूरा होगा. हर साल की तरह इस बार भी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ट्यूलिप खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत एनडीएमसी ने 1.60 करोड़ रुपये की लागत से 5.50 लाख ट्यूलिप खरीदने की निविदा जारी की है. ये ट्यूलिप दिसंबर के तीसरे सप्ताह में एनडीएमसी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे. 

एनडीएमसी की योजना है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में इन ट्यूलिप के बल्ब को लगाना शुरू कर दिया जाएगा. एनडीएमसी अपने 52 गोल चक्करों पर ट्यूलिप के बल्ब लगाएगी, इसके अलावा, प्रमुख उद्यानों और चाणक्यपुरी समेत विभिन्न मार्गों पर भी यह ट्यूलिप लगाए जाएंगे. साथ ही एनडीएमसी इलाके में कर्मियों के लिए आवासीय परिसरों और उद्यानों में भी ये ट्यूलिप लगाए जाएंगे. 

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के मुताबिक 5.50 लाख ट्यूलिप आएंगे. इसमें एनडीएमसी 3.50 लाख ट्यूलिप का उपयोग स्वयं करेगा. जबकि शेष ट्यूलिप के बल्ब नगर निगम के साथ ही डीडीए को दिए जाएंगे.

ट्यूलिप एनडीएमसी को बनाते हैं आकर्षक 

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि फरवरी के मध्य में ये फूल खिलने शुरू हो जाते हैं, जो एनडीएमसी क्षेत्र को आकर्षक बना देते हैं. उन्होंने बताया कि ट्यूलिप के अलावा सड़कों के किनारे स्वदेशी और विदेशी किस्म के फूलों वाले अन्य पौधे भी लगाए जाएंगे. 

कुलदीप चहल ने बताया कि ट्यूलिप की आपूर्ति दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. इसके लिए हमने अपनी नर्सरी की कोल्ड स्टोरेज की क्षमता को बढ़ा दिया है. एनडीएमसी नए स्थान की तलाश कर रही है, ताकि लोगों के नजदीक ट्यूलिप खिल सकें.

2023 में हालैंड से मंगाए गए थे 3 लाख ट्यूलिप

साल 2018 में एनडीएमसी ने ट्यूलिप लगाने का प्रयोग शुरू किया था. एनडीएमसी ने बीते वर्ष 2023 में हालैंड से तीन लाख ट्यूलिप बल्ब मंगाए गए थे. इसमें एक लाख बल्ब डीडीए ने उपयोग किए थे.

Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक लेवल तक पहुंचा प्रदूषण, मुंडका इलाके में AQI 1200 के पास, GRAP-3 का भी असर नहीं

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget