एक्सप्लोरर

Tika Lal Taploo: कश्मीरी पंडित नेता शहीद टीकालाल टपलू के नाम से जाना जाएगा उत्तरी दिल्ली नगर निगम का ये स्कूल

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी सेक्टर-7 स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय का नामकरण शहीद टीकालाल टपलू (Tika Lal Taploo) के नाम पर कर दिया है. जानिए कौन थे टीकालाल टपलू?

उत्तर दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय का नामकरण शहीद टीकालाल टपलू (Tika Lal Taploo) के नाम पर कर दिया है. टीकालाल टपलू एक कश्मीरी नेता और कश्मीर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे. स्कूल के नामकरण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे, इसके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल, विधायक विजेंद्र गुप्ता, पार्षद चित्र अग्रवाल समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए.

कौन थे टीकालाल टपलू?

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय टीकालाल टपलू जोकि बीजेपी के सदस्य और कश्मीर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे, वह एक महान देशभक्त और कश्मीर में बीजेपी के प्रमुख स्तंभ थे. जिन्हें राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने के अपने मिशन और राज्य में भारत विरोधी तत्वों को परास्त करने की प्रतिबद्धता से नहीं डिगाया जा सका. मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि टीकालाल टपलू जिन्होंने ना केवल हिंदू समाज बल्कि मुस्लिम समाज में भी अपना एक सम्मान बनाया था. वह कश्मीरी पंडितों के बड़े नेता थे, जिनकी हत्या 14 सितंबर 1989 को आतंकवादियों ने कश्मीर में कर दी थी. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय टीकालाल टपलू कश्मीरी सभ्यता के प्रतीक हैं.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में 'आप' के कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाने पर बीजेपी विधायकों ने किया हंगामा, मार्शल ने लिया ये एक्शन

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से मिली प्रेरणा

इस दौरान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में कश्मीरी पंडितों के दर्द को लेकर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद ही दिल्ली के स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने की प्रेरणा मिली, क्योंकि स्वर्गीय टीकालाल टपलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं. कश्मीर में वह दौर बेहद ही खतरनाक और भयावह था. जब कश्मीरी पंडितों को अपनी जमीन और अपना घर छोड़कर वहां से जाना पड़ा था.

गौरतलब है कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आने के बाद अलग-अलग वर्ग से इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसके समर्थन में भी हैं.

ये भी पढ़ें-

DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, 57 हजार से अधिक होगी सैलरी, जानिए कैसे करें अप्लाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget