एक्सप्लोरर

Nashik: नासिक मंडी में 13 दिन के बाद फिर शुरू हुई प्याज की नीलामी, इस शर्त पर खत्म की गई हड़ताल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में व्यापारी सरकार द्वारा प्याज के निर्यात शुल्क में की गई वृद्धि से नाराज चल रहे हैं. इसे देखते हुए सितंबर में एपीएमसी में हड़ताल शुरू कर दी गई थी.

Nashik News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले में 13 दिनों के बाद मंगलवार से लगभग सभी कृषि उपज बाजार समितियों (APMC) में प्याज की नीलामी फिर से शुरू हो गई है. दरअसल, रसोई के सामान के निर्यात शुल्क में वृद्धि के फैसले का व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है जिन्होंने प्याज (Onion) की नीलामी रोक दी थी. एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी में मंगलवार सुबह 545 वाहन पहुंचे. 

बाजार सूत्रों ने कहा कि जब मंडी खुली तो उस वक्त प्याज की कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,541 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 2,100 रुपये प्रति क्विंटल थीं. बता दें कि प्याज के व्यापारी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे और नीलामी रोक दी गई थी. उन्होंने ये मांग की थी कि प्याज के निर्यात पर केंद्र सरकार ने जो शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है, उस फैसले को बदला जाए.

सरकार की ओर से मिला यह आश्वासन
उधर, व्यापारियों ने जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया. इस बैठक में उन्हें यह भरोसा दिलाया गया है कि सरकार उनकी मांगों पर एक महीने के भीतर फैसला करेगी. इस शर्त के बाद प्याज नीलामी का फैसला किया गया है.

मांग नहीं मानी तो लेंगे निर्णय- व्यापारी संघ
वहीं, अब नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष खांडू देवरे ने कहा कि ''हड़ताल इस शर्त पर वापस ली गई है कि व्यापारियों की मांग को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा और इन मांगों के संबंध में एक महीने के भीतर फैसला लिया जाएगा. अगर हमारी मांग पर कोई समाधान नहीं निकलता, तो फिर हम इस पर फैसला लेंगे.'' व्यापारी संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नंदगांव में हड़ताल अभी वापस नहीं ली गई है और वहां नीलामी बंद रहेगी.

ये भी पढ़ें-  Thane News: ठाणे में सड़क खराब होने के कारण गर्भवती महिला को डोली में ले गए लोग, रास्ते में हुआ बच्चे का जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget