एक्सप्लोरर

अब सफर होगा आसान! मेरठ साउथ और शताब्दी नगर के बीच शुरू हुआ नमो भारत मेट्रो का ट्रायल रन

Namo Bharat Metro: NCRTC ने मेरठ साउथ स्टेशन से शताब्दी नगर तक नमो भारत ट्रेन की ट्रायल प्रक्रिया शुरू की है. अब मेरठ के शताब्दी नगर से दिल्ली न्यू अशोक नगर तक 45 मिनट से भी कम समय में सफर कर सकेंगे.

Namo Bharat Metro: मेरठ से रोजाना दिल्ली का सफर तय करने वालों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है. दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच निर्माणाधीन भारत के पहले नमो भारत कॉरिडोर के परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एनसीआरटीसी (NCRTC) ने 9 फरवरी से मेरठ साउथ और शताब्दी नगर के बीच 6 किलोमीटर के नए सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू कर दिया है.

इस ट्रायल रन के दौरान, सिविल संरचना की अनुकूलता का मूल्यांकन करने के लिए नमो भारत ट्रेनों को मैन्युअल रूप से संचालित किया जाएगा. एनसीआरटीसी ट्रेन के प्रदर्शन, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी), ओवरहेड सप्लाई सिस्टम और अन्य उप-प्रणालियों का परीक्षण करेगा.

45 मिनट से भी कम समय में पूरी होगी 61 किलोमीटर की यात्रा

इस नए 6 किलोमीटर के खंड में शताब्दी नगर के अलावा परतापुर और रिठानी दो नए मेट्रो स्टेशन होंगे. इस खंड के शुरू होने से नमो भारत ट्रेनें न्यू अशोक नगर से शताब्दी नगर तक यात्रियों को तेज और कुशल यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी. इससे 61 किलोमीटर की यात्रा का समय 45 मिनट से भी कम हो जाएगा.

शताब्दी नगर बनेगा प्रमुख ट्रांजिट हब

मेरठ में शताब्दी नगर दूसरा नमो भारत स्टेशन होगा, जो नमो भारत और मेरठ मेट्रो, दोनों की सेवाएं प्रदान करेगा. यह स्टेशन दिल्ली और मोदीपुरम के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी देकर क्षेत्र में यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांसिट हब बनेगा.

शताब्दी नगर तक नमो भारत के परिचालन के बाद 61 किलोमीटर का हो जाएगा कॉरिडोर

वर्तमान में, नमो भारत ट्रेन सेवाएं न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के खंड में परिचालित हैं, जिसमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ के ग्यारह स्टेशन शामिल हैं. मेरठ साउथ से शताब्दी नगर सेक्शन के परिचालित होने के साथ, कॉरिडोर का विस्तार 61 किलोमीटर में हो जाएगा, जिसमें 12 नमो भारत स्टेशन शामिल होंगे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget