एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: महज 3000 रुपये के लिए चाकू से गोदकर युवक की हत्या, 17 बार किया ताबड़तोड़ वार

एक युवक ने दूसरे युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वो भी मात्र तीन हजार रुपये के लिए. आरोपी ने लगभग डेढ़ दर्जन बार पीड़ित युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गए.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं और छोटी-छोटी बातों पर लोग कितने आक्रामक हो जाते हैं, इसकी बानगी देखने को मिली तिगड़ी थाना इलाके में. यहां थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर सरेराह एक युवक ने दूसरे युवक की बेरहमी से चाकू से गोद कर हत्या कर दी. वो भी मात्र तीन हजार रुपये के लिए. आरोपी ने लगभग डेढ़ दर्जन बार पीड़ित युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. हालांकि उन्हीं में से एक युवक ने बाद में हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी युवक की जम कर पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गया.

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही तिगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर घायल युवक को पास के बत्रा हॉस्पिटल ले कर गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान, युसुफ अली (21) के रूप में हुई है, जो संगम विहार के गली नम्बर 15 में अपने माता-पिता के साथ रहता था. इस मामले में पुलिस ने संगम विहार के गली नम्बर 2 में रहने वाले आरोपी शाहरुख को हिरासत में ले लिया है. भीड़ द्वारा पिटाई की वजह से उसके घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पैसों को लेकर था विवाद

पुलिस को दिए गए बयान में मृतक यूसुफ के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने आरोपी शाहरुख से तीन हजार रुपये कर्ज लिए थे. जिसे शाहरुख वापस मांग रहा था. दो-तीन दिनों पहले भी उसने पैसों को लेकर यूसुफ को धमकाया था. कल भी वह यूसुफ से पैसे मांगने आया था और जब यूसुफ अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस लौट रहा था तो उसने उसे रोक कर चाकू से ताबड़तोड़ उस ओर हमला कर दिया. बेटे पर हमले की सूचना पर वे बत्रा हॉस्पिटल पहूंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

17 बार चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक पर 17 बार चाकू से वार किया गया था, जिससे उसका काफी खून बह गया था और उसके कई अंदरूनी अंगों को भी नुकसान पंहुचा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget