एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में क्यों लगी थी आग? जांच में सामने आई ये बात

Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित संस्कृति कोचिंग सेंटर में गुरुवार (15 जून) को आग लग गई. आग लगने के बाद छात्र इमारत की खिड़कियों से बाहर निकलकर जान बचाते दिखे.

Delhi Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में गुरुवार (15 जून) को आग लग गई. छात्रों को कोचिंग सेंटर की खिड़की से निकलर जान बचानी पड़ी. इस हादसे में कुछ छात्र घायल भी हुए. आग लगने का कारण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर लगे मीटर में आग लगी थी, जिसका धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया था. इस मामले में  थाना मुखर्जी नगर में आईपीसी की धारा 336/337/338/120बी/34 के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की जांच की जा रही है. 

बिल्डिंग में मौजूद थे 200-250 छात्र

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि आग इमारत के बिजली के मीटर से लगना शुरू हुई और धुआं दूसरी मंजिलों तक फैल गया, धुआं निकलते ही पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद छात्रों ने खिड़कियों से बिल्डिंग से बाहर आने की कोशिश की और उनमें से कुछ को चोटें आईं. इस हादसे में घायल 60 लोगों को इलाज के लिए 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिसमें से लगभग 50 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. घटना स्थल का जिला क्राइम टीम ने मुआयना किया और फोटोग्राफी भी की. इस घटना के समय बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों में 200-250 छात्र मौजूद थे.

अफरा-तफरी के बाद खिड़कियों से बाहर निकले छात्र

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 12.27 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल विभाग ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें लोगों को  खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकलते हुए देखा  जा सकता है. इमारत से धुआं निकलते हुए भी देखा जा सकता है. खिड़की से निकले छात्र अपना बैग फेंकते और एक-दूसरे की मदद करते नजर आए. आग लगने की घटना के बाद इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राहत व बचाव कार्य में जुटी दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.

यह भी पढ़ें: Delhi: शादी का दबाव बनाने के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget