एक्सप्लोरर

Delhi News: बीजेपी सांसद ने की डिमांड, बोले- 14 नवंबर नहीं इस दिन मनाया जाना चाहिए बाल दिवस

सांसद प्रदेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि बाल दिवस के असली हकदार गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे हैं, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी.

Pravesh Verma On Children Day: पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मांग की है कि बाल दिवस 14 नवंबर के बजाय 26 दिसंबर को मनाया जाना चाहिए. इस दिन गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे शहीद हुए थे. बता दें कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि एक परिवार के नाम पर ज्यादा से ज्यादा समय तक राजनीति की जा सके.

पीएम कार्यालय  से बात करेंगे सांसद वर्मा

वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि बाल दिवस के असली हकदार गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे हैं, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी. साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि. साथ ही उन्होंने कहा कि मैनें इन मुद्दों को पहले भी उठाया है, और इसे लेकर वे फिर प्रधानमंत्री कार्यालय से बात करेंगे. ज्ञात हो कि इस बयान को आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से हम सभी प्यार करते हैं, लेकिन हम जानते हैं कि यह सब इसलिए किया गया ताकि एक परिवार के नाम पर ज्यादा से ज्यादा समय तक राजनीति की जा सके.

मनोज तिवारी भी कर चुके हैं ऐसी मांग

जानकारी के मुताबिक गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटे साहिबजादा अजीत सिंह (18), साहिबजादा जुझार सिंह (14), साहिबजादा जोरावर सिंह (9) और साहिबजादा फतेह सिंह (7) औरंगजेब के शासनकाल के दौरान शहीद हो गए थे. वहीं प्रवेश वर्मा ने 2018 में भी इसी तरह की मांग की थी, तब उन्होंने कहा था कि 14 नवंबर को बाल दिवस के बजाय 'अंकल डे' या 'चाचा दिवस' के रूप में माना जा सकता है, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता था. सांसद ने कहा कि मुझे गुरु गोबिंद सिंह के चार बच्चों, 'चार साहिबजादे' से बेहतर कोई नहीं मिला, जिन्होंने खुद को शहीद कर दिया, तो हम उनके शहादत दिवस को बाल दिवस के रूप में क्यों नहीं मनाते. बताते चलें कि 2019 में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ऐसी ही मांग की थी.

यह भी पढ़ें-

AIIMS BSc Nursing Exam 2021: आज होगी एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021, यहां देखें एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम

Delhi Doctors Protest: दिल्ली पुलिस के एक्शन से नाराज रेजिडेंट डॉक्टर, आज से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद करने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget