एक्सप्लोरर

Mundka Fire: मुंडका अग्ननिकांड में आस्ट्रेलिया से आए मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्र की भी मौत, कर्मचारियों को प्रेरित करने आए थे

बीते शुक्रवार को मुंडका अग्निकांड में आस्ट्रेलिया से आए मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्र की भी मौत हो गई. शनिवार को परिजनों ने दोनों के शव की पहचान की.

Mundka Fire: बीते शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन (Mundaka Metro Station) के पास चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी. इस दर्दनाक घटना में आस्ट्रेलिया से आए मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्र की भी जिंदा जलकर मौत हो गई. दरअसल जिस कमर्शियल बिल्डिंग में अग्निकांड हुआ था वहा कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को मोटिवेशनल प्रोग्राम रखा गया था. इस कार्यक्रम में कंपनी की ग्रोथ को लेकर कर्मचारियों के सहयोग पर चर्चा की जानी थी. इसी के लिए बिजनेस ग्रोथ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर कैलाश जयानी और उनके बेटे अमित जयानी को आमंत्रित किया गया था.

आस्ट्रेलिया से आई थी मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्र की जोड़ी 

बता दें कि एनआरआई अमित और उनके पिता आस्ट्रेलिया से आए थे. पिता-पुत्र की जोड़ी को कर्मचारियो को मोटिवेट करने के लिए बुलाया गया था. लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की अग्निकांड का शिकार हो गए. शनिवार देर शाम अस्पताल में उनके शव की परिजनों ने शिनाख्त कर ली.

 मोटिवेशनल स्पीकर कैलाश जयानी का यूट्यूब पर भी था चैनल

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया से आए मोटिवेशनल स्पीकर कैलाश जयानी का यूट्यूब पर इनफिनिट कैलाश जयानी नाम से चैनल था. वे अक्सर अपने वीडियो यूट्यूब पर डालते थे और उनके वीडियो कई युवाओ को मोटिवेट करते थे. सोशल मीडिया पर लोग उनसे सफलता पाने का मंत्र भी पूछा करते थे.

लाखों रुपये देकर मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्र को बुलाया गया था

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग मालिक गोयल ने लाखों रुपये देकर मोटिवेशनल स्पीकर कैलाश और उनके बेटे अमित को आमंत्रित किया था. बिल्डिंग की दूसरे फ्लोर पर कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले ही आग लग गई थी. इस अग्निकांड में कई कर्मचारियों समेत मोटिवेशनल स्पीकर पिता-पुत्री की जोड़ी भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें

Delhi News: तापमान बढ़ने से आग की घटनाएं बढ़ीं, अग्निशमन विभाग ने अस्पतालों और रेस्टोरेंट में शुरू किया औचक आग निरीक्षण

Delhi News: नहीं रुक रही सफाईकर्मियों की मौत, सीवर साफ करने उतरे मजदूर की गई जान, दो गंभीर रुप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget