एक्सप्लोरर

अब दिल्ली के शिक्षा मॉडल होंगे और बेहतर! मंत्री आशीष सूद ने की अहम बैठक

Delhi News: दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें दिल्ली की शिक्षा मॉडल को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा, 'बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है'.

Delhi News: दिल्ली सरकार के गृह एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार (22 फरवरी) को एक अहम बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्कूलों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्रों की बेहतरी के लिए नई योजनाओं पर चर्चा की.

इस बैठक में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए. शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग टूल और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को नए जमाने के हिसाब से विकसित करना जरूरी है, ताकि छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके.

दिल्ली का शिक्षा मॉडल बना मिसाल
दिल्ली सरकार के स्कूलों का शिक्षा मॉडल देशभर में चर्चा का विषय रहा है. सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं, पढ़ाई के बेहतरीन माहौल और शिक्षकों की ट्रेनिंग ने छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाया है. दिल्ली सरकार ने पहले भी ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ और ‘देशभक्ति करिकुलम’ जैसे कार्यक्रमों को शुरू किया था, जिससे छात्रों की मानसिक और नैतिक शिक्षा पर सकारात्मक असर पड़ा है.

छात्रों को मिलेगी और अच्छी शिक्षा
बैठक में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर स्कूल में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था हो और छात्रों को नए तरीके से पढ़ाने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां तुरंत कदम उठाए जाएंगे. बैठक में शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली का शिक्षा मॉडल देश में सबसे बेहतरीन बने और यहां के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा दें.

ये भी पढ़ें -AAP ने मीटिंग का फोटो शेयर कर CM रेखा गुप्ता पर कसा तंज, 'मुख्यमंत्री को यह तक नहीं मालूम कि...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget