एक्सप्लोरर

'डीटीसी पर CAG की रिपोर्ट ने खोली पोल', मंत्री आशीष सूद ने AAP पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Delhi Budget Session 2025: डीटीसी पर कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश हो गई है. कैग की रिपोर्ट पर मंत्री आशीष सूद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोला.

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की कैग (CAG) रिपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार को अब सामने लाया जाएगा. आशीष सूद ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने दिल्ली की जनता को गुमराह किया. कैग रिपोर्ट में साफ दिख रहा है कि कैसे जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल हुआ. उन्होंने कहा, "हमारी सरकार घोटाले को उजागर कर दोषियों को जवाबदेह बनाएगी.” कैग सरकारी खर्चों की सत्यता और पारदर्शिता की जांच करती है.

डीटीसी पर आई कैग की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. संदेह पैदा होता है कि पिछली सरकार में सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल हुआ. मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार विज्ञापनों में ईमानदारी का ढोंग करती रही. हकीकत में भ्रष्टाचार चरम पर था. पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं. शराब नीति, क्लासरूम निर्माण, जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं की बात सामने आ चुकी है.

डीटीसी पर कैग की रिपोर्ट पेश

अब डीटीसी में कथित घोटाले पर भी सरकार जांच के आदेश दे सकती है. आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता को पिछली सरकार के खेल से अवगत कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, “हमारे पास कैग की रिपोर्ट के ठोस सबूत हैं. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.” दिल्ली सरकार अब डीटीसी गड़बड़ी मामले में जांच के आदेश जारी कर सकती है. आवश्यकता होने पर आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है.

क्या बोले मंत्री आशीष सूद?

अब देखना होगा कि दिल्ली सरकार का अगला कदम क्या होता है. क्या भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई होगी? डीटीसी पर पेश कैग की रिपोर्ट के मुताबिक नई बसों की खरीद में पारदर्शिता नहीं थी. रखरखाव के नाम पर अनावश्यक खर्च बढ़ाया गया. बेहतर प्रबंधन के अभाव में डीटीसी को करोड़ों का नुकसान हुआ. निजी कंपनियों को भी अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के नए चेयरमैन बने पूर्व जस्टिस उमेश कुमार, मंत्री ने दी शुभकामनाएं

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget