एक्सप्लोरर

New Delhi To Palwal Metro: दिल्ली से पलवल तक होगी मेट्रो की कनेक्टिविटी, टेक्नो-फिजिबलिटी स्टडी शुरू

Delhi Palwal Metro News: बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाए जाने की परियोजना से औद्योगिक और आवासीय सेक्टर विकसित होंगे और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा. 

Delhi News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो बड़ी घोषणाएं कर पलवल के विकास का रास्ता खोल दियाण् उन्होंने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से मेट्रो को पलवल तक बढ़ाने की घोषणा के साथ पलवल को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जोड़ने का ऐलान किया. उम्मीद जाहिर की जा रही है की लोकसभा चुनाव से पहले इस परियोजना को मंजूरी मिल सकती है.

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाए जाने की परियोजना को मंजूरी मिलने से इस क्षेत्र में औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों के निर्माण और विकास को बढ़ावा मिलेगा. मेट्रो परियोजना की शुरुआत के बाद जहां एक तरफ हजारों रोजगार का सृजन होगा,  वहीं पलवल तक मेट्रो शुरू होने के बाद यह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम से सीधा जुड़ जाएगा. वर्तमान में मेट्रो दिल्ली से लेकर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तक आती है. यहां से आगे यह पलवल में केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगी. ऐसे में लोगों को पलवल से दिल्ली और फरीदाबाद आवागमन के लिए एक बेहतर विकल्प मिल जाएगा. फिलहाल, रेल और बसों की सुविधा है, लेकिन यह आवागमन की जरूरतों के लिहाज से कम हैं. इससे लोगों को हर दिन काफी परेशानियों का सामना कर आवागमन करना पड़ता है. 

प्रोजेक्ट की टेक्नो-फिजिबलिटी स्टडी शुरू

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो परियोजना की घोषणा के दो दिन बाद ही बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू हो गया. मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद मेट्रो प्रोजेक्ट की टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 26 जून को आदेश जारी हुआ था और अगले ही दिन 27 जून से इस पर काम भी शुरू हो गया. टीम ने सोमवार को संभावित मेट्रो कॉरिडोर का दौरा किया, जिससे इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा सके.

24 किलोमीटर लंबा होगा कॉरिडोर

ल्लभगढ़ से पलवल तक के मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 24 किलोमीटर होगी. इस रूट पर 10 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर 58 से 59ए सीकरी, सोफ्ता, पृथला, बघौला आल्हापुर और पलवल के औद्योगिक क्षेत्र में कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

4300 करोड़ की लागत आने का अनुमान

यह एलिवेटेड मेट्रो रूट होगा और इस पर 180 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर को अनुमानित लागत आएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट पर 4,320 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. इस परियोजना से बल्लभगढ़ और पलवल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी साथ ही इससे पलवल के इलाकों के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी.

यह भी पढ़ेंः  Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, जलभराव से जाम, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget