एक्सप्लोरर

MCD News: एमसीडी वार्ड समिति चुनाव के लिए 2 जून को होगा मतदान, कांग्रेस को छोड़ सभी दलों ने भरे पर्चे

MCD Latest News: दिल्ली नगर निगम के 12 जोनों में वार्ड समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव 2 जून को होंगे. बीजेपी, आप और IVP ने नामांकन भरा है. चुनाव के बाद स्थायी समिति का गठन होगा.

Delhi Nagar Nigam: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 जोन में वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए 2 जून को होने वाले चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था, जिसमें कांग्रेस को छोड़कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल किए. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और नई बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) ने हिस्सा लिया है.

नामांकन प्रक्रिया निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली. इस दौरान बीजेपी ने 21, आप ने 25 और IVP ने 2 उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल किए. बीजेपी ने 8 जोन (सिविल लाइंस, केशवपुरम, नरेला, मध्य, दक्षिण, नजफगढ़, शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिण) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, रोहिणी और पश्चिम जोन में केवल उपाध्यक्ष के लिए और सिटी सदर पहाड़गंज व करोल बाग जोन में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा.

कुछ प्रमुख उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 11 जोन (सिटी सदर पहाड़गंज, सिविल लाइंस, करोल बाग, रोहिणी, नरेला, पश्चिम, दक्षिण, नजफगढ़, शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिण) में दोनों पदों के लिए उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि मध्य जोन में केवल अध्यक्ष पद के लिए. IVP ने रोहिणी और पश्चिम जोन में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. वार्ड समिति के चुनाव के बाद MCD की स्थायी समिति के गठन का रास्ता साफ होगा. आप ने सिटी सदर पहाड़गंज और दक्षिण जोन से स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं.

बीजेपी ने दक्षिण जोन से एक उम्मीदवार खड़ा किया है. पिछले साल 4 सितंबर को हुए वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी ने 7 जोन और आप ने 5 जोन में जीत हासिल की थी. इस बार भी दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. 

- सिविल लाइंस जोन: आप से गगन चौधरी (अध्यक्ष) और पूजा (उपाध्यक्ष), बीजेपी से गुलाब सिंह (अध्यक्ष).
- रोहिणी जोन: आप से अमृत जैन (अध्यक्ष), IVP से सुमन अनिल राणा (अध्यक्ष), बीजेपी से योगिता सिंह (उपाध्यक्ष). 
- दक्षिण जोन: आप से तिलोत्तमा चौधरी (अध्यक्ष) और प्रियंका सक्सेना (उपाध्यक्ष), बीजेपी से सविता (अध्यक्ष).
- मध्य जोन: आप से नरेंद्र कुमार सिंह (अध्यक्ष), बीजेपी से मंजू देवी (उपाध्यक्ष).

क्यों अहम है ये चुनाव?

वार्ड समिति का गठन MCD के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए जरूरी है. ये समितियां स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाती हैं. साथ ही, स्थायी समिति के गठन से निगम के बड़े फैसलों को मंजूरी मिलेगी. दिल्ली की जनता इस चुनाव को लेकर उत्साहित है. स्थानीय लोग चाहते हैं कि उनके जोन में चुने गए प्रतिनिधि साफ-सफाई, सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दें. अब सबकी नजर 2 जून के मतदान और उसके नतीजों पर टिकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget