एक्सप्लोरर

MCD स्टैडिंग कमेटी में बढ़ी BJP की ताकत, मिलेगा अध्यक्ष पद, AAP के पास कितने सदस्य?

MCD Standing Committee Member Election: एमसीडी पर आप का कब्जा है. लेकिन सबसे ताकतवर स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी के पास 10 सदस्य हो गए हैं. आप के पास आठ सदस्य हैं.

एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी की एक खाली एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार सुंदर सिंह ने शुक्रवार (27 सितंबर) को जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही इस कमेटी में बीजेपी का बहुमत हो गया. ऐसे में स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष बीजेपी का होगा. एमसीडी चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला हो लेकिन इस जीत के साथ बीजेपी सबसे ताकतवर माने जाने वाली समिति पर काबिज हो गई है.

इस हिसाब से कई बड़े फैसले और वित्तीय लेनदेन की अनुमति देने की शक्ति बीजेपी के अध्यक्ष के पास आ जाएगी. बीजेपी के सुंदर सिंह को पार्टी के सभी 115 पार्षदों के वोट मिले, जबकि आप की निर्मला कुमारी को कोई वोट नहीं मिला. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.

स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम के संबंध में फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. इस चुनाव परिणाम के साथ, बीजेपी के पास अब समिति में 10 सदस्य हैं जबकि सत्तारूढ़ आप के पास केवल आठ हैं. यह पहली बार है कि चुनाव आप और कांग्रेस पार्षदों की भागीदारी के बिना हुआ. बीजेपी पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

इस चुनाव नतीजे पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया है और जनादेश चुरा लिया है. 

दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नियमों के मुताबिक केवल मेयर ही एमसीडी सदन की बैठक बुला सकते हैं लेकिन उपराज्यपाल ने इसे बदल दिया और नगर निकाय के अतिरिक्त आयुक्त को ऐसा करने का निर्देश दिया. उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह चुनाव है? पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नियम के मुताबिक बैठक से 72 घंटे पहले हर पार्षद को नोटिस भेजना होता है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget