एक्सप्लोरर

MCD News: मेयर शैली ओबेरॉय का दावा- '5 एमसीडी स्कूलों का जल्द होगा उद्घाटना, इन छात्रों के लिए होंगे ओलंपियाड'

Delhi: दिल्ली नगर निगम अगले दो महीनों में पांच प्राईमरी स्कूल खोलने जा रही है. इसके अलावा पांच स्कूलों की नई बिल्डिंग बनाने के कार्य का दिसंबर में शिलान्यास किया जाएगा.

Delhi MCD News: आम आदमी पार्टी (AAP) शासित दिल्ली नगर निगम (MCD) सफाई के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कई अहम कदम उठा रहा है. इन क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए मेयर शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम अगले दो महीनों में पांच प्राईमरी स्कूल खोलने जा रही है. इसके अलावा, पांच स्कूलों की नई बिल्डिंग बनाने के कार्य का दिसंबर में शिलान्यास किया जाएगा. फिलहाल निगम का ध्यान उन नए स्कूलों पर है जो बनाए जा रहे हैं. अगले दो महीने में उसके उद्घाटन की योजना है.

2 माह में 5 नये स्कूल का होगा उद्घाटन

एबीपी लाईव से बात करते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि नरेला, बवाना, प्रेम नगर, विष्णु गार्डन और जनता विहार इलाके में दो महीनों के अंदर पांच स्कूल बन कर तैयार हो जाएंगे. जबकि, दिसंबर महीने में पांच स्कूलों के नए भवनों को बनाये जाने के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा. बनाये जा रहे स्कूलों के कार्य प्रगति की जानकारी लेने के लिए मेयर ने अतिरिक्त आयुक्त विकास त्रिपाठी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्हें सही समय पर स्कूल निर्माण का काम पूरा हो जाने की सूचना मिली है. 

चौथी-पांचवीं के छात्रों के लिए होगा ओलंपियाड

मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि अगले दो महीनों में एमसीडी पांच नए स्कूलों का उद्घाटन करेगी. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि निगम के स्कूलों में चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा. एमसीडी, दिल्ली सरकार की तर्ज पर शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने की कवायद में जुटी हुई है. इसके तहत जहां नए स्कूल और नए भवनों को बनाया जा रहा है, जहां उन्नत शिक्षा व्यवस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं स्कूली बच्चों को मिल सके और वे बेहतर तरीके से स्कूलों में पढ़ाई कर सकें.     

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में अब अधिकारी नहीं कर सकेंगे भ्रष्टाचार, LG वीके सक्सेना ने लॉन्च किया VCIMS पोर्टल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget