एक्सप्लोरर

MCD News: एमसीडी मेयर ने डीबीसी कर्मियों से की हड़ताल समाप्त करने की अपील, इन इलाकों में होगा ड्रोन से दवाओं का छिड़काव 

MCD Fogging: ड्रोन से मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव का ट्रायल हाल ही में उस्मानपुर इलाके में किया गया था, जो सफल रहा था.  अब जलभराव वाले इलाकों में ड्रोन से होगा दवाओं का छिड़काव.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों आई बाढ़ से मची तबाही से तो दिल्ली वालों को राहत मिल गई, लेकिन उसके बाद से दिल्ली में मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में मच्छरजनित डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी खूब हो रही हैं. अब इससे बचाव के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) जगह-जगह मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कर रही है. ऐसे में एमसीडी के सामने दो समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं. इनमें एक तो जगह-जगह जल जमाव होना है, दूसरा डीबीसी कर्मचारियों का हड़ताल पर होना है.

मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए मेयर शैली ओबरॉय ने जहां एक तरफ डीबीसी कर्मियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है, तो वहीं दूसरी तरफ मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव को में एमसीडी अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इस कवायद में एमसीडी की तरफ से उन सभी जगहों ओर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जहां मच्छरों के पैदा होने की संभावना है. इस योजना में मुश्किलें यमुना के तटीय इलाकों में आ रही हैं, जहां पानी ज्यादा होने के कारण दवाओं का छिड़काव कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है.

ऐसे इलाकों में एमसीडी ने ड्रोन की सहायता से वहां पर दवाओं का छिड़काव करावने का निर्णय लिया है. इसकी सहायता से झील, तालाब और निर्माण स्थल के आसपास मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. इसके पहले कोरोना काल मे ड्रोन की सहायता से सैनीटाईजेशन का काम किया गया था. ट्रायल में उस्मानपुर इलाके में ड्रोन से दवाओं का छिड़काव किया गया था, जिसके सफल होने के बाद अब बाकी जगहों पर भी ड्रोन की सहायता से मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. ड्रोन से एक बार में 30 लीटर दवा का छिड़काव किया जा रहा है. हालांकि, इससे रिहायशी इलाकों में छिड़काव नहीं किया जाएगा.

डीबीसी कर्मचारियों को दिया ये भरोसा

एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने हड़ताल कर रहे डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स से अपील करते हुए कहा कि यह मुश्किल समय है. ऐसे में वे हड़ताल न करें. दिल्ली सरकार और निगम, कर्मचारियों के हित में काम कर रही है. डीबीसी कर्मचारियों का मुद्दा बहुत पुराना है, जिसके समाधान के लिए हम लगे हुए हैं. हालांकि, डीबीसी कर्मचारी, दूसरे दिन भी मुख्यालय के बाहर हड़ताल पर डटे रहे. उनका कहना है कि जब तक लिखित में उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी.

सरकार मांगें मान ले तो तुरंत खत्म हो जाएगा हड़ताल

वहीं, डीबीसी की हड़ताल को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि इन कर्मचारियों के पदनाम को ठीक करने के लिए 2019 में बीजेपी शासित निगम ने प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा था, लेकिन सरकार ने अब तक उसे मंजूरी नहीं दी. अगर दिल्ली सरकार मंजूरी दे दे तो डीबीसी कर्मचारी चंट मिनटों में नियमित हो सकते हैं और उनकी समस्या का समाधान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Dengue: दिल्ली में डेंगू, मलेरिया रोगियों के लिए 5% बेड रिजर्व, ड्रोन से एंटी लार्वा का होगा छिड़काव

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget