एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election Row: एमसीडी में अब कब होगा मेयर का चुनाव? AAP और बीजेपी की जंग के बीच एलजी के पाले में गेंद

MCD Mayor Election एमसीडी में स्थायी समिति सबसे ज्यादा पावरफुल संस्था है. बीजेपी इसमें बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है. आप को लगता है कि एलजी इस काम में बीजेपी की मदद कर रहे हैं. 

MCD Mayor Election Row: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद को लेकर बीजेपी और आप के बीच जंग जारी है. छह जनवरी को मेयर ( Mayor ) चुना जाना था, लेकिन एलजी द्वारा एमसीडी के मनोनीत 10 सदस्यों को पहले शपथ दिलाने के मुद्दे पर हंगामे और हाथापाई के दो दिन बाद भी मेयर पद का चुनाव (MCD Mayor Election) कब होगा, यह तय नहीं हो पाया है. मेयर पद चुनाव का डेट तय करने को लेकर गेंद एलजी के पाले मे हैं.

वहीं एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच आप (AAP)और बीजेपी (BJP) के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. इतना ही नहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक लेटर जारी कर एलजी को ताजा सियासी संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, एलजी उनके इस दावे को खारिज कर दिया है. 

फिलहाल, बीजेपी और आप के बीच जारी सियासी जंग में एमसीडी बुरी तरह फंस गई है. यही तय नहीं हो पर रहा है कि मेयर का चुनाव कब होगा?

एलजी के पाले में गेंद 
फिलहाल, मेयर पद का चुनाव कब होगा, यह दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना तय करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई तारीख तय नहीं की है. एलजी के फैसले के बाद ही मेयर का चुनाव होगा और एमसीडी को नया मेयर मिल पाएगा. ताजा अपडेट के मुताबिक मेयर चुने जाने तक एमसीडी की पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा बनी रहेंगी. अश्विनी कुमार भी तब तक विशेष अधिकारी के पद पर काम करते रहेंगे.
 
इस वजह से बीजेपी-आप में जारी है जंग 
बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए एक महीना से ज्यादा समय बीत चुका है. एमसीडी चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलियों को जीत मिली है. हालांकि, चुनाव के बाद मुंडका से निर्दलीय पार्षद गजेंद्र दराल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 250 निर्वाचित पार्षद, 7 लोकसभा और दिल्ली के तीन राज्यसभा सांसद और 14 विधायक शामिल हैं. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में आप के 13 और बीजेपी के एक सदस्य को मनोनीत किया है. इस लिहाज से आप का मेयर चुना जाना तय है. 

सवाल यह है कि जब मेयर पद पर आप के प्रत्याशी की जीत तय है तो फिर सियासी जंग जारी क्यों है? इसका जवाब यह है कि एमसीडी में स्थायी समिति सबसे ज्यादा पावरफुल संस्था है. बीजेपी इसमें बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है. एलजी ने 10 लोगों को एमसीडी में मनोनीत किया है. ऐसे में आप का आरोप है कि एलजी ने यह काम स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को बढ़त दिलाने के मकसद से किया है. एमसीडी की स्थायी समिति में 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 जोन से और छह सदस्य सदन से चुने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर नही थम रहा BJP-AAP में बवाल, मामला शांत कराने का क्या है विकल्प? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget